उत्तराखंड में खेल दिवस पर शुरू होगी खेल छात्रवृत्ति योजना, खिलाड़ियों को मिलेगा ये लाभ

खेल मंत्री रेखा आर्या ने ली खेल विभाग की बैठक

देहरादून, 5 जुलाई। उत्तराखंड में 29 अगस्त को खेल दिवस पर खेल छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ होगा। ​जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग की बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर जरुरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान खेल मंत्री ने खेल छात्रवृत्ति का जीओ जारी होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

 Sports scholarship scheme will start in Uttarakhand on Sports Day, players will get this benefit

प्रस्तावित खेल मैदानों की जानकारी मांगी
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी में खेल विभाग की बैठक ली। इस दौरान खेल मंत्री ने राज्य में प्रस्तावित खेल मैदानों की जानकारी मांगी। उन्होंने इसमें आ रही अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खेल मंत्री ने खेल छात्रवृत्ति का जीओ जारी होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। खेल मंत्री ने कहा कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के 8 से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों ( प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं ) को प्रतिमाह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश के खिलाड़ियों खेल कौशल विकसित करने के साथ ही भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार करने में विभाग को मदद मिलेगी। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर खेल छात्रवृत्ति योजना का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में किया जाएगा। समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व में खेल विभाग में किये गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।
बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार सहित विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+