रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खास मौका,समूह-ग की बंपर भर्ती,UKSSSC का भर्ती कैलेंडर जारी
रोजगार की तलाश में और समूह ग की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 257 पदों पर भर्ती जारी करने के साथ ही समूह ग की बंपर भर्तियां का कैलेंडर जारी किया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें विभिन्न विभागों की समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं।

उधर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
- 14 अक्तूबर आवेदन अंतिम तिथि है।
- आवेदन में संशोधन के लिए 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच का समय
- परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।
- परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300 रुपये शुल्क
- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा।
- अपर निजी सचिव व आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष और ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- वैयक्तिक सहायक के लिए 18 से 42 वर्ष और इंटर पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग भी जरूरी है।
- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।
- इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं।
भर्ती का नाम, पदों की संख्या, प्रस्तावित परीक्षा तिथि
हवलदार प्रशिक्षक,24, 21 अक्तूबर
कर्मशाला अनुदेशक, 370, 25 नवंबर
वैयक्तिक सहायक, 257, आठ दिसंबर
वाहन चालक,34, 18 दिसंबर
संस्कृति विभाग ,प्रवक्ता, 18 29 दिसंबर
कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक 1150, 19 जनवरी 2025
पुलिस कांस्टेबल ,2000 ,एक फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा
प्राथमिक शिक्षक, 21, 23 फरवरी 2025
सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू ,38, नौ मार्च 2025
लाइब्रेरी साइंस, 06, 23 मार्च 2025
वन दरोगा भर्ती ,200, 20 अप्रैल 2025
स्नातक अर्हता के पद ,30, 25 मई 2025
सहायक लेखाकार, 26, 06 जुलाई 2025
फॉरेस्ट गार्ड, 600, 03 अगस्त 2025
वाहन चालक, 21, 24 अगस्त 2025
विशेष तकनीकी पद, 60, 01-10 सितंबर 2025












Click it and Unblock the Notifications