मानसखंड मंदिरों के दर्शन के लिए शुरू हुई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन,जानिए किराया और शिड्यूल
उत्तराखंड के मानसखंड मंदिरों के दर्शन के लिए स्पेशल मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का शुभारंभ हो गया है। जो कि पुणे से होकर टनकपुर रेलवे स्टेशन पर पचेहुंगी। ये ट्रेन सोमवार को रवाना हुई थी, जो कि बुधवार 24 अप्रैल केा उत्तराखंड के टनकपुर पहुंचेंगी।

इस स्पेशल एक्स्प्रेस में यात्रियों को उत्तराखंड की संस्कृति सें रूबरू कराया जाएगा। साथ ही पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे। कुमाऊं के प्रसिद्ध मंदिरों के भी दर्शन कराएगी। टनकपुर में उतरने के बाद यात्रियों को धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर ले जाया जाएगा। जाएगा,जहां वे होटल, होम स्टे में रुकेंगे।
पर्यटन विकास परिषद ने रेलवे के साथ इस संबंध में एमओयू साइन किया था, जिसके तहत रेलवे ने प्रति यात्री इस यात्रा के लिए 28 हजार 20 रुपये का पैकेज दिया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अनुसार ट्रेन में 280 यात्री टनकपुर रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत पारंपरिक भारतीय तरीके से आरती, टीका लगाकर पुष्प वर्षा से किया जाएगा।
11 दिन और 10 रात की यात्रा में यात्री नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, चैकोरी, पूर्णागिरी मंदिर, हाट कालिका मंदिर, सूर्य मंदिर कटारमल, कैंची धाम, चितई गोलू देवता, जागेश्वर धाम, शारदा घाट, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, नानकमत्ता गुरुद्वारा चंपावत आदि विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे। ट्रेन का सफर 3 एसी है।
ट्रेन के बाहर उत्तराखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत प्रदर्शित की गई है। पैंट्री कार कोच पर उत्तराखंडी व्यंजनों को दर्शाया गया है। दूसरे कोच पर राज्य के विभिन्न परिधान पहने हुए लोग हैं। डिब्बों पर विभिन्न मंदिरों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी दर्शाया गया है। ट्रेन में एक वातानुकूलित पैंट्री कार है, जो यात्रा के दौरान पर्यटकों को उत्तराखंडी व्यंजन परोसेगी।
पर्यटन विकास परिषद के मानसखंड मंदिर माला की अगली यात्रा पुणे से ही 22 मई को प्रस्तावित है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जो श्रद्धालु यात्रा करना चाहते हैं वेबसाइट www.irctctourism.com/bharatgaurav पर बुकिंग करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications