तो क्या बदल गए 'राहुल भैजी', 30 मिनट में दिया मोदी के 50 मिनट के भाषण का जवाब, जानिए क्या है मामला

राहुल गांधी के संबोधन में नजर आया नयापन, मोदी के आरोपोंं का दिया करारा जबाव

देहरादून, 17 दिसंबर। गुरूवार को देहरादून में राहुल गांधी की रैली के जरिए कांग्रेस भाजपा पर पूरी तरह से हमलावर नजर आई। राहुल गांधी के निशाने पर पीएम मोदी और डबल इंजन की सरकार ही रही। करीब 30 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने भाषण के जरिए जो आक्रामकता दिखाई, वो रा​हुल का नया अंदाज नजर आ रहा था। इससे साफ है कि राहुल गांधी अब पीएम मोदी को सीधे टक्कर देने के लिए पूरी तर​ह से तैयार हैं।

 So what has changed Rahul Bhaiji, gave the answer to Modis 50-minute speech in 30 minutes, know what is the matter

भाषण में दिखा आक्रामक रुख
राहुल गांधी ने परेड मैदान में 30 मिनट का संबोधन दिया। जिसमें राहुल ने शुरूआत बलिदान और शहादत से की। राहुल ने जिस तरह से गांधी परिवार और उत्तराखंड के लोगों का रिश्ता जोड़ा, उसमें उनके भावनात्मक पहलू नजर आ रहा था। इसके बाद राहुल ने पीएम मोदी और डबल इंजन की सरकार पर जमकर हमला किया। राहुल ने किसान आंदोलन, महंगाई और रोजगार के जरिए मोदी के मैजिक को कमजोर करने में पूरी ताकत लगाई। इतना ही नहीं ​मोदी सरकार में पूंजीपतियों की ताकत और मोदी की ब्रांडिंग को लेकर जिस तरह राहुल ने अपने संबोधन में कटाक्ष किया। वह राहुल के नए कलेवर को समझने के लिए काफी था। इससे पहले कांग्रेस का हैशटेग राहुल भैजी आला कैंपेन सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। जो कि कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की मेहतन को भी दर्शाता है। राहुल की टीम ने जिस तरह विजय सम्मान रैली का आयोजन किया, उससे कांग्रेस पुरानी विचारधारा की इमेज से बाहर आती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस के रणनीतिकारों ने पुरोहितों के आर्शीवचन और सैनिकों को मंच पर सम्मान दिलाकर भाजपा और हिंदुत्व के मुद्दे को लपकने की कोशिश की है।

मोदी के आरोपों का एक-एक कर किया पलटवार
अब बात मोदी के भाषण के जबाव की। मोदी ने 50 मिनट के भाषण में कांग्रेस को जमकर कोसा था। मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है, वह देख सकते हैं, कैसे ये सरकार विकास की गंगा बहा रही है। पीएम ने कहा कि दस साल में देश मे जो घोटाले हुए, उसकी भरपाई के लिए हम दोगुनी रफ्तार से काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा था कि पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ राजनीतिक दल, कुछ वर्ग के लोगों पर ही ध्यान देती रही है। क्योंकि, वह जनता को सिर्फ एक वोट बैंक की तरह दिखती है। अन्य राजनीतिक दल यही चाहती रही हैं कि जनता हमेशा मजबूर बनी रहे। अन्य राजनीतिक दल के प्रयास इसी दिशा में रहे कि जनता को मजबूत नहीं बनने देना है। राहुल ने बड़ी खूबी से पीएम मोदी के भाषण का जबाव दिया राहुल ने कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है,कमजोर किया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। काले कानून, किसानों के खिलाफ उनकी मदद नहीं उन्हें खत्म करने को बनाए गए थे। राहुल ने कहा कि नोटबंदी के बाद गलत जीएसटी, उसके बाद कोरोना के समय हिंदुस्तान के सबसे बड़े उद्योगपति को टैक्स माफ, लेकिन मजदूरों को बस या ट्रेन का टिकट नहीं दिया। चाहे नोटबंदी हो या जीएसटी या कोरोना में सरकार के एक्शन... ये तीनों काम हिंदुस्तान के किसानों, छोटे कारोबारियों पर कुछ बड़े पूंजीपतियों के आक्रमण हैं। मोदी के एक ही वर्ग को मजबूत करने के जबाव में कांग्रेस ने पुरोहितों के जरिए आर्शीवचन और शंखनाद से भाजपा को करारा जबाव दिया है। साफ है कि राहुल अब बदल रहे हैं और मोदी की ललकार के बदले वे भी अपने नए कलेवर में​ दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+