Smart meters Protest कांग्रेस के पूर्व MLA ने स्मार्ट मीटर को जमीन पर पटक कर तोड़ा, अब हो गई ये कार्रवाई

Smart meters Protest उत्तराखंड में कांग्रेस का स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में मीटरों को जमीन पर पटक कर तोड़ते हुए नजर आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

जिसके बाद पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया गया है। आरोप है कि रणजीत रावत ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में मीटरों को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। ​इस दौरान उनके समर्थकों ने भी जमकर विरोध किया। कांग्रेस के विधायक तिलकराज बेहड़ भी इसी तरह स्मार्ट मीटर पटक कर तोड़ चुके हैं।

Smart meters Protest

किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों का विरोध करते हुए उन्हें तोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया था। अब रामनगर में भी पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने स्मार्ट मीटरों को सड़क पर पटक कर तोड़ डाले। बताया जा रहा है कि घटना बीती 17 अप्रैल की है। रामनगर के शिवलालपुर चुंगी क्षेत्र में सिंगल पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था।

Smart meters protest

इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और मीटर लगाने का विरोध शुरू कर दिया। रणजीत सिंह रावत ने कुछ स्मार्ट मीटरों को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत का आरोप है कि सरकार बिना उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है।

Former Congress MLA RANJEET RAWAT

साथ ही स्मार्ट मीटर लगने के बाद भारी बिल भी आ रहे हैं। उन्होंने तुरंत स्मार्ट मीटर योजना बंद करने की मांग की। उधर कार्यदायी संस्था की शिकायत पर मामले में अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और उनके समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार प्रदेश भर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवा रही है। जिसका काम एक निजी कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। कई जगह स्मार्ट मीटर का विरोध भी हो रहा है। कांग्रेस का आरोप है स्मार्ट मीटरों से बिजली के बिलों में बेवजह बढ़ोतरी हो रही है और उपभोक्ता अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+