Video: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट, यहां 3 किमी लंबी सुरंग के निर्माण का काम पूरा
उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लक्षमोली और मलेथा के बीच ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की 3 किमी लंबी सुरंग के निर्माण का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। बता दें कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना 125 किमी की है, जिसका 105 किमी हिस्सा सुरंगों के अंदर होगा।

श्रीनगर के विकास खंड कीर्तिनगर के मलेथा और लक्ष्मोली गांव के बीच रविवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन करीब तीन किलोमीटर लंबी सुरंग आर-पार हो गई है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी व रेल विकास निगम और कार्यदायी एजेंसी नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मिष्ठान वितरण किया।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि रेल परियोजना का निर्माण कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। जिससे पहाड़ पर रेल के जल्द से जल्द पहुंचने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। उत्तराखंड के पहाड़ में ट्रेन पहुंचाने का सपना 2026 तक पूरा होगा। रेल विकास निगम लिमिटेड का दावा है कि 2026 तक ऋषिकेश से ब्यासी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्राडगेज रेल परियोजना में सुरंगों का निर्माण कार्य 60 फीसदी पूरा हो चुका है। अभी तक 127 किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार हो गई है। 126 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना में 105 किलोमीटर लाइन सुरंगों के अंदर से गुजरेगी। जबकि 21 किलोमीटर ट्रैक खुले आसमान के नीचे बनेगा। इस परियोजना निर्माण में 17 सुरंगों का निर्माण हो रहा है।
126 किलोमीटर की इस रेल परियोजना के 9 फेज में 80 प्रवेश द्वार होंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच यात्रा का समय 7 घंटे से घटकर सिर्फ 2 घंटे हो जाएगा। इससे कर्णप्रयाग से बद्रीनाथ का 4.30 घंटे का सफर भी मात्र दोे घंटे में तय हो जाएगा। ऋषिकेश से बद्रीनाथ सिर्फ चार घंटे लगेंगे। इस यात्रा में पहले 11 घंटे लगते थे।
#WATCH | Pauri Garhwal, Uttarakhand: An important phase of the construction of the 3 km long tunnel of the Rishikesh Karnaprayag rail line, between Lakshmoli and Maletha, is complete.
The Rishikesh-Karnprayag rail project is 125 km, 105 km of which would be inside the tunnels. pic.twitter.com/sPZMFxZx9P
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications