ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, ओवरटेक ने ली 22 वर्षीय युवक की जान, ट्रक के नीचे आने से मौके पर मौत
ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान एक युवक की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने ट्रक के मालिक के बारे में खोजबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में नरेंद्र नगर थाने की प्लासड़ा चौकी के पास ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की ओर आ रहा नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के वार्ड नंबर दो निवासी 23 वर्षीय आशुतोष नेगी अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा।
इस दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के अगले टायर से टकरा गई। जिससे ट्रक का अगला टायर आशुतोष नेगी के ऊपर चढ़ गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने आशुतोष नेगी को नरेंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।
मृतक युवक बेरोजगार था, उसने फिलहाल ही एनीमेशन का कोर्स किया था। मृतक के पिता गाड़ी चालक हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा था। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने ट्रक के मालिक के बारे में खोजबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications