पिथौरागढ़ में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन की नाम के एवज में मांगी घूस

हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने 40 हजार की रिश्वत के साथ डीडीहाट पिथौरागढ़ में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने तीन घंटे तक रिश्वतखोर कानूनगो से पूछताछ करते हुए उसके आवास की तलाशी ली।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद गिरफ्तार किया है। स्थानीय निवासी ने जमीन संबंधी मामले के निपटारा करने के नाम पर कानूनगो के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस में की थी।

Registrar Kanungo posted Pithoragarh arrested while taking bribe 40 thousand rupees demanded land

विजिलेंस टीम के मुताबिक टोल फ्री नंबर पर वादी ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया कि डीडीहाट तहसील क्षेत्र में उसका दो मंजिला मकान बन रहा था। भूमि की नाप न होने के कारण कानूनगो ने काम रुकवा दिया। उसकी नाप के एवज में उससे 25-25 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। इस बीच सौदा 40 हजार में तय हुआ।

जिसके बाद विजिलेंस ने कानूनगो को ट्रेप किया। इसके बाद​ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम ने पहले कानूनगो से पूछताछ की और आवास की तलाशी ली।

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व भवन निर्माण शुरू किया। कानूनगो नारायण सिंह कठायत भूमि को बेनाप बताकर शिकायतकर्ता को परेशान कर रहा था। मामले का निपटारा करने के नाम पर आरोपी कानूनगो ने उससे 40 हजार रिश्वत देने की पेशकश की। इस बीच पीड़ित ने कानूनगो की शिकायत विजिलेंस में की।

हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने प्राथमिक जांच में मामला सही पाया। बृहस्पतिवार को टीम डीडीहाट पहुंची। पीड़ित जब कानूनगो को 40 हजार रुपये की रिश्वत देने उसके आवास पर पहुंचा तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने तीन घंटे तक उसके आवास की तलाशी लेते हुए उससे पूछताछ भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+