Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में Red Alert

Red Alert In Uttarakhand : देश के अस्सी प्रतिशत हिस्सों को मानसून कवर कर चुका है और इ्स कारण देश के बहुत सारे हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ भी इससे अछूता नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है और इसी कारण उसने यहां पर 28 जून तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

Red Alert In Uttarakhand

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश देखने को मिलेगी इसलिए यहां पर रेड अलर्ट लागू है तो वहीं दूसरी ओर चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में भी बारिश का अंदेशा है और इस कारण यहां पर येलो अलर्ट जारी है।

कई जगहों पर भूस्खलन हुआ

मौसम विभाग ने कहा है कहा है बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली चमकेगी। विभाग ने लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी जरूर लें और सारी सावधानियां बरतें। आपको बता दें कि पिछले दो तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिली है। फिलहाल राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है और प्रशासन भी बारिश पर नजर बनाए हुए है।

हिमाचल में भी रेड अलर्ट जारी

आपको बता दें कि केवल उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि हिमाचल में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को यहां पर बादल फट गया था जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ था तो वहीं भारी बारिश के कारण मंडी में भूस्खलन की घटना सामने आई थी, जिसके बाद हाईवे पर तगड़ा जाम लग गया था, जो कि पूरे 20 घंटे बाद खुला है। आज भी यहां के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

केवल उत्तराखंड और हिमाचल ही नहीं बल्कि दिल्ली, यूपी, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,एमपी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो और लोगों को सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा है तो वहीं बाढ़ की मार सह रहे असम के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+