Rare Snow Leopard : कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ हिम तेंदुआ, देखिए वीडियो

उत्तराखंड, 06 मार्च: उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क से दिल खुश करने वाली खबर सामने आई है। गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में लगे ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए के साथ भूरा भालू, कस्तूरी हिरन, भूरा भालू व हिमालय रेड फॉक्स चहलकदमी करते हुए कैद हुए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए का भरा पूरा कुनबा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वर्तमान समय में शीतकाल के लिए बंद पार्क क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी से पार्क प्रशासन के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर है गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर है गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने 'एएनआई' को बताया कि हिम तेंदुए की यह तस्वीर नेलोंग घाटी में नेशनल पार्क के ट्रैप रूम में कैद हुई है। 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाने वाला हिम तेंदुआ अत्यंत दुर्लभ प्रजाति है।

पहाड़ों पर अच्छ बर्फबारी की वजह से हिम तेंदुओं के यहां होने का है अनुमान

पहाड़ों पर अच्छ बर्फबारी की वजह से हिम तेंदुओं के यहां होने का है अनुमान


कहा जा रहा है कि इस बार पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी हुई है, इसलिए हिम तेंदुओं के यहां होने के अनुमान भी हैं। वन विभाग अब इसे लेकर आगे की खोज पर फोकस कर रहा है।

Recommended Video

    Uttarakhand: Uttarkashi के Gangotri National Park में दिखा दुर्लभ प्रजाति का snow leopard | वनइंडिया
    अन्य जीव जंतु भी ट्रैप कैमरे में हुए कैद

    अन्य जीव जंतु भी ट्रैप कैमरे में हुए कैद

    नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक प्रेम बल्लभ शर्मा ने बताया कि अनेक क्षेत्रों में लगाए गए ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए के साथ ही अन्य जीव जंतुओं जैसे हिमालयन थार, भरल, लाल लोमड़ी, की तस्वीरें भी कैद हुई है। उन्होंने कहा किराष्ट्रीय पार्क वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। वन्य जीवों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने अनेक टीमें बनाई हैं, जो नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत अनेक क्षेत्रों में पहुंचती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+