PWD का सहायक अभियंता ठेकदार से रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप,भुगतान के बदले मांग रहा था घूस

उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के सहायक अभियंता को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जो कि लोक निर्माण विभाग के वि.यां. खंड भीमताल (नैनीताल) में कार्यरत हैं। विजिलेंस अब सहायक अभियंता ​के आवास और कार्यालय में छापेमारी कर रही है।

PWD assistant engineer arrested with bribe of Rs 10 000 was demanding bribe in lieu of payment

एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक शिकायतकर्ता ठेकेदार ने न्यायालय परिसर में करीब 03 लाख रुपये का काम किया था। इसके भुगतान के एवज में सहायक अभियंता ने घूस मांगी। शिकायतकर्ता घूस नहीं देना चाहता था और सहायक अभियंता पर कार्रवाई चाहता था।

इस पर उसने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने शुक्रवार 20 सितंबर 2024 को सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को ठेकेदार से 10 हजार रुपये की घूस लेते हल्द्वानी तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल इसकी सूचना विजिलेंस के टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 व व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर सूचना दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+