Pushkar singh dhami ने की राम आएंगे से दिन की शुरूआत, मीटिंग से पहले अधिकारियों के साथ सुना ये भजन
Pushkar Singh Dhami 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के भव्य कार्यक्रम और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई उत्साहित हैं। हर व्यक्ति अपनी भावनाएं अपने अपने तरह से शेयर कर रहा है। इस बीच पूरा देश राम मय नजर आ रहा है। हर जगह हर कार्यक्रम में राम भजन को सुना जा रहा है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शुक्रवार को अपने दिन की शुरूआत राम आएंगे भजन से की। सीएम धामी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर बताया कि प्रतिदिन होने वाली प्रातः काल बैठक की शुरुआत आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किए गये राम भजन से की। जय श्रीराम।
Recommended Video
वीडियो में सीएम धामी और अधिकारी नजर आ रहे हैं। जो कि राम भजन को सुनते हुए नजर आए। धामी सरकार लगातार 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम और अयोध्या में यातायात सुविधाओं के संचालन के लिए तैयारियों में जुटी है।
राम आएंगे..
प्रतिदिन होने वाली प्रातः काल बैठक की शुरुआत आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा शेयर किए गये राम भजन से की।
जय श्रीराम !#ShriRamBhajan @PMOIndia pic.twitter.com/MZAOX1U5XN
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 5, 2024
सीएम धामी के निर्देश के बाद अब रोडवेज बस से भी अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रमुख स्थलों से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। परिवहन निगम चार स्थानों से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में सभी बस स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए कहा। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत परिवहन निगम टनकपुर के अलावा अब हरिद्वार, रामनगर व ऋषिकेश से अयोध्या रोडवेज बस सेवा की तैयारी में जुट गया है।
काठगोदाम से अयोध्या सेवा तीन जनवरी से शुरू हुई है, जो काठगोदाम से रात आठ बजे से और हल्द्वानी से रात 8:30 बजे से चलकर सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहां से सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। शाम को तीन बजे वापस चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications