शपथ ग्रहण से पहले टपकेश्वर महादेव के दरबार पहुंचे धामी, पूजा-अर्जना कर बोले- लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

शपथ ग्रहण से पहले टपकेश्वर महादेव के दरबार पहुंचे धामी, पूजा-अर्जना कर बोले- लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

देहरादून, 23 मार्च: पुष्कर सिंह धामी की आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी होगी। ताजपोशी से पहले पुष्कर सिंह धामी अपने पूरे परिवार के साथ प्रदेश की राजधानी देहरादून में स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिवशंकर की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इतना ही नहीं, धामी ने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोंविद नगर में जाकर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सीएम पद संभालने के बाद उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो बीजेपी ने चुनाव से पहले किए थे, इसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहित) भी शामिल है।

Pushkar Singh Dhami offers prayers at Tapkeshwar Mahadev temple in Dehradun

उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आज सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, मेयर, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र संयोजक भी पूजा-पाठ करेंगे। वह अपने निकटवर्ती मंदिरों में लोक कल्याण और प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-पाठ करेंगे। इसी क्रम में पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूरे परिवार के साथ टपकेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे।

मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज से विधिवत रूप से सरकार का काम शुरू हो रहा है। भगवान सारी बाधाएं दूर करें और हमारा प्रदेश आगे जाए।" इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पारदर्शी सरकार चलाएंगे और चुनाव से पहले बीजेपी ने जो भी वादे किए थे, उनको पूरा किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) भी इनमें से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी संभावनाएं जताई जा रहे है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं। इसमें समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी बनाए जाने का फैसला लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+