सीएम धामी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिवस की दी बधाई, बोले- बाबा केदार आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें
आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिवस है। बीजेपी समेत उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
देहरादून, 10 जुलाई : आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिवस है। बीजेपी समेत उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर राजनाथ सिंह को बधाई दी है। साथ ही बाबा केदारनाथ से दीर्घायु की कामना की है।

उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक, कुशल संगठनकर्ता, हमारे मार्गदर्शक एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं बाबा केदार एवं मां पूर्णागिरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
13 साल की उम्र में आरएसएस से जुड़े
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जुलाई 1951 को उनका जन्म वाराणसी के भाभोरा गांव में हुआ था। उनका यह गांव अब चंदौली जिले में आता है। 13 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स की पढ़ाई की और मिर्जापुर के केवी पीजी कॉलेज में लेक्चरर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications