चारधाम में Carrying Capacity को लेकर धामी सरकार ने तैयार की प्लानिंग, रजिस्ट्रेशन के लिए बदलेगा सिस्टम

उत्तराखंड की धामी सरकार रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड बेस्ट रजिस्ट्रेशन सिस्टम और आधार बेस्ड रजिस्ट्रेशन पर विचा कर रही है।

राज्य सरकार ने कैयरिंग कैपेसिटी पर आईर्आएम रोहतक से रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद आईआईएम रोहतक ने चारधाम यात्रा पर स्टडी रिपोर्ट पेश की।

pushkar Dhami government prepared planning carrying capacity Chardham system change for registration

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम की Carrying Capacity पर आईआईएम रोहतक की रिपोर्ट की समीक्षा कर सुगम सुरक्षित यात्रा का एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए Radio Frequency Identification (RFID) card based registration system और AADHAR based registration पर विचार किया जाएगा।

एक्शन प्लान में श्रद्धालुओं हेतु चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था, यात्रा के प्रभावी प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग तथा स्थानीय इकोलॉजी को संरक्षित करते हुए स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने जैसे मुद्दों का विशेष फोकस किया जाएगा।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम की धारण क्षमता (Carrying Capacity) पर आईआईएम रोहतक की रिपोर्ट की समीक्षा कर सुगम सुरक्षित यात्रा का एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा आईआईएम रोहतक के निदेशक व उनकी टीम द्वारा चारधाम यात्रा की Carrying Capacity तथा SOPs को सुधारने तथा श्रद्धालुओं हेतु यात्रा को अधिकाधिक सुखद, सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु तैयार की गई अध्ययन रिपोर्ट पर गहन चर्चा की गई।बैठक के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए बनने वाले एक्शन प्लान के लिए चारों धामों की carrying Capacity के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए।

एक्शन प्लान में श्रद्धालुओं हेतु चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था, यात्रा के प्रभावी प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग तथा स्थानीय इकोलॉजी को संरक्षित करते हुए स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने जैसे मुद्दों का विशेष ध्यान रखा जाए।मुख्य सचिव ने एक्शन प्लान में सड़कों की स्थिति में सुधार, ट्रैफिक जाम, कपाट खुलने के बाद धामों में प्रथम 40 दिनों में ओवरक्राउडिंग की समस्या के समाधान, श्रद्धालुओं की फीडबैक की व्यवस्था को प्रमुखता से रखने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए Radio Frequency Identification (RFID) card based registration system और AADHAR based registration पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा की दृष्टिगत एक SMS Weather Update System लागू करने, यात्रारुट पर पीपीपी मॉडल या CSR के तहत मेडिकल सुविधा प्रदान करने, धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए Batch Wise दर्शन व्यवस्था को लागू करने और पार्किंग कैपेसिटी की समीक्षा करने पर भी चर्चा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+