उत्तराखंड में धामी सरकार छात्रों को देगी मेडिकल, इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग,जानिए कब से और कौन होगा पात्र?
उत्तराखंड में धामी सरकार अब कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की मुफ्त कोचिंग देने के लिए प्लानिंग तैयार कर रही है। इसके लिए देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ एमओयू की प्रक्रिया चल रही है।
उच्च शिक्षा विभाग इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है। छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर आवासीय राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।

उत्तराखंड में 11वीं और 12वीं के छात्रों को नए शिक्षा सत्र से मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलने लगेगी। प्लानिंग के तहत आईआईटी, नीट व क्लैट के लिए प्रवेश परीक्षा को तीन संवर्गों में बांटा गया है। 11वीं के छात्रों के लिए दो साल की कोचिंग, 12वीं छात्रों के लिए एक साल की कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। जिसमें 300 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की कोचिंग दी जाएगी।
300 को नीट और 300 को क्लैट की कोचिंग दी जाएगी। ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग सप्ताह में प्रतिदिन दो घंटे शाम को पांच से सात बजे तक दी जाएगी। सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त कोचिंग दिए जाने का प्रस्ताव है। जिसको लेकर कई कोचिंग संस्थान प्रजेंटेशन दे चुके हैं।
इससे पूर्व सीएम धामी दिव्यांग छात्रों के लिए भी फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने का ऐलान कर चुकी है। उत्तराखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे दिव्यांग छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा देने की योजना पर भी काम चल रहा है।
यूपीएससी और पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उत्तराखंड का एक मात्र गढ़वाल केंद्रीय विश्विद्यालय भी अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में छात्रों को निःशुल्क कोचिंग दे रहा है। जिसमें छात्रों को 4 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड देने का भी प्रावधान है। देश भर के किसी भी राज्य से छात्र कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
Uttarakhand Budget 2026: CM धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या है खास? -
Uttarakhand Budget सीएम धामी ने पेश किया ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट, इतिहास के सबसे बड़े बजट की खास बातें -
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात -
Uttarakhand Budget satra भराड़ीसैंण में आज से बजट सत्र, 3 बजे सीएम पेश करेंगे बजट, बनेगा इतिहास, जानिए क्यों -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट?












Click it and Unblock the Notifications