उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,एम्स ऋषिकेश में दीक्षांत समारोह के बाद गंगा आरती, ये है कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई हैं। सबसे पहले राष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स में आयोजित चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत की। राष्ट्रपति ने टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल दिए। दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए गये।

President Draupadi Murmu Uttarakhand tour Ganga Aarti convocation ceremony AIIMS Rishikesh program

दीक्षांत समारोह में कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की गई। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल हुई। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि AIIMS ऋषिकेश के विद्यार्थियों में छात्राओं की कुल संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है।भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े नीति निर्धारण से लेकर, tertiary healthcare जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती हुई भागीदारी एक बहुत बड़े और अच्छे सामाजिक बदलाव की पहचान है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सहित, भारतीय परंपरा की उपचार पद्धतियों के लिए उत्तराखंड में अनेक लोकप्रिय स्वास्थ्य केंद्र सेवारत हैं।

आज रात्रि निवासी राष्ट्रपति देहरादून में ही करेंगी। कल इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी में 54th RR (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षान्‍त समारोह में राष्ट्रपति शिरकत करेंगी।
इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत 2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दीक्षान्‍त समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को एफआरआई में किया जाए्रगा।

इस अवसर पर 2022-24 पाठ्यक्रम के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन होने जा रहा है। वर्तमान बैच से सर्वाधिक 15 अधिकारी मध्‍य प्रदेश राज्‍य को प्राप्‍त होने जा रहे हैं जबकि उत्‍तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी।

1926 से यह संस्‍थान, पहले इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा वाले परिवीक्षार्थियों को समारोह में विभिन्‍न प्रमाणपत्र एवं पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+