अनंत-राधिका प्री वेडिंग में छाया उत्तराखंडी परिधान, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी नजर आई इस खास अंदाज में

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में देश विदेश की कई हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। इस दौरान साक्षी ने उत्तराखंडी परिधान पहनकर जमकर फोटो खिंचाई जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। साक्षी इस दौरान कुमाऊंनी पिछौड़ा और गले में पहाड़ी गुलबंद में नजर आई।

Pre wedding celebration Anant Ambani Radhika Merchant Uttarakhand attire Mahendra Dhoni wife Sakshi was seen in this special style

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान साक्षी धोनी उत्तराखंडी परिधान में नजर आईं। जिनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

साक्षी धोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर किया है। साक्षी उत्तराखंड के कुमाऊं की पिछौड़ा ओढ़ी नजर आ रही हैं। जबकि गले में गुलबंद पहना हुआ है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की सादगी कई बार सोशल मीडिया में लोग काफी पसंद करते हैं।

महेंद्र सिंह धौनी और साक्षी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं साक्षी रावत उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव भी उत्तराखंड के अल्मोड़ा के ल्वाली गांव में है। इस वजह से धोनी ने गढ़वाल और कुमांउ दोनों की संस्कृति को अपने परिधान में शामिल किया है।

क्या होती है पिछौड़ी और गुलबंद

उत्तराखंड में जब भी किसी के घर में कोई शुभ कार्य होता है तो महिलाएं इस खास परिधान को पहनती या ओढ़ती हैं। जो कि कुमाऊं में काफी प्रचलित है। पिछौड़ा में इस्तेमाल होने वाले हर रंग और उन रंगों से बनने वाले डिजाइन का भी अपना खास महत्व है। जिसे हल्दी के पीले रंग में रंगा जाता है. जिसके बाद पिछौड़ा तैयार किया जाता है। वहीं गुलोबन्द गढ़वाली, कुमाउंनी, भोटिया और जौनसार की महिलाओं का प्रमुख आभूषण रहा है। गुलबंद को पट्टे पर सिला जाता है जिसे यह शरीर को स्पर्श नही करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+