जेपी नड्डा के खड़गे को लिखे पत्र को लेकर जमकर सियासत,भाजपा अध्यक्ष ने कसा तंज, कांग्रेस बोली भाषा सहीं नहीं

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा, लगता है उन्होंने अपना पत्र गलत पते पर भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और सद्भावना को लेकर थोड़ा सा ज्ञान यदि वह अपने युवराज को दे देते तो पत्र ही लिखने की नौबत नहीं आती।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन माहरा ने जेपी नड्डा के खड़गे को लिखे पत्र की भाषा पर आपत्ति दर्ज कराई है। कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने पत्र में जिस प्रकार की भाषा का उपयोग किया है उससे स्पष्ट हो गया है कि उनकी मानसिकता अभी भी बदली नहीं है।

Politics over JP Nadda letter to mallikarjun Kharge BJP jibe Congress said language not right

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खड़गे को लिखे पत्र को कांग्रेस पार्टी के राहुल पुराण का असल भावार्थ बताया है। साथ ही कहा, हालांकि हम भी जानते हैं कि राहुल की लाख कमियों के बाद भी उनका महिमामंडन करना खड़गे और कांग्रेस की मजबूरी है। लेकिन हमारी और देशवासियों की मजबूरी नहीं है कि उनके देश विरोधी, समाज विरोधी और विकास विरोधी विचारों का समर्थन किया जाए।

कहा, वे विदेश जाकर देश की छवि बिगाड़ने और जातिवाद का जहर घोलने का काम करें और सभी चुपचाप सुनते रहे। उन्हें अपने युवराज की आलोचना पर विरोध जताने से पहले उनके और अपनी पार्टी नेताओं एवं सहयोगियों के कथनों एवं कृत्यों पर भी विचार करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी मुहब्बत की दुकान को नफरत के सामानों से भरा हुआ है। वे मोदी विरोध की खातिर हमेशा विदेश जाकर देश की छवि खराब करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। लिहाजा खड़गे को किसी और को पत्र लिखने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक बुजुर्ग की भूमिका में राहुल समेत अपने तमाम नेताओं को समझाना चाहिए।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र मे उपयोग की गई भाषा तथा कांग्रेस पर लगाये गये आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होेंने कहा कि आजादी के कुछ ही समय बाद जब राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति थे तब उन्होने और तत्कालीन गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल आर.एस.एस. जैसे संगठनों को लेकर जिस प्रकार की चिंता जताई थी कि वे जिस प्रकार की हिंसा वाली बातें कर रहे हैं जिससे राष्ट्र और राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता को खतरा पैदा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+