CM धामी और BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की दिल्ली में मुलाकात से चढ़ा सियासी पारा, जानिए इसके सियासी मायने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम धामी से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मुलाकात की है। इस मुलाकात को प्रदेश के सियासी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले धामी की भट्ट से मुलाकात अहम है।

अब इस मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। ये मुलाकात प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान के बाद हुई है। प्रदेश प्रभारी ने देहरादून में मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया कराई जाएगी।

Political meeting CM PUSHKAR Dhami BJP state president MAHENDRA Bhatt Delhi know political meaning

बता दें कि बीते दिनों महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद पर रिपीट करने की बात की जा रही थी। ऐसे में ये माना जा रहा है कि भट्ट फिर से कार्यकाल बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि अब ये आसान नहीं लग रहा है। इस बीच हरिद्वार विधायक और पूर्व मंत्री मदन कौशिक का नाम भी अब प्रदेश अध्यक्ष की रेस में बताया जा रहा है। मदन कौशिक अक्सर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के साथ सक्रिय नजर आ रहे हैं।

साथ ही कौशिक आरएसएस के भी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में क्या उनको इसका लाभ मिलेगा ये देखना होगा। सरकार में भी चार सीटेंं कैबिनेट की खाली हैं।​ जिसमें हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व मिलना तय माना जा रहा है। मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष या मंत्री को लेकर दिलचस्पी दिखाते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा। इसके अलावा विधायकों में विनोद चमोली का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रमुखता से लिया जा रहा है।

जो कि सभी समीकरणेां के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। विनोद चमोली के अलावा खजानदास भी दलित चेहरे में प्रमुखता से रेस में है। जबकि संगठन से आदित्य कोठारी की भी चर्चा है। ऐसे में गढ़वाल से किस चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है। इसमें सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की राय भी अहम मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+