रुद्रपुर के मोदी मैदान से पीएम मोदी ने भरी हुंकार,2019 में भी यहीं से किया शंखनाद, जानिए क्यों है खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद किया। मोदी की रैली रुद्रपुर के मोदी मैदान में आयोजित हुई। जिसे भाजपा ने ऐतिहासिक करार दिया है। भाजपा का दावा है कि रैली के जो पंडाल बनाया गया था, वो भी आज छोटा पड़ गया। लोग बाहर भी गर्मी में मोदी को सुनने के लिए खड़े रहे।

बता दें कि मोदी मैदान में पीएम मोदी की ये पांचवी रैली थी और पीएम मोदी ने पीएम बनने के बाद अब तक यहां चार बार रैली की है। 2019 के लोकसभा चुनाव का भी पीएम मोदी ने मोदी मैदान रुद्रपुर से शंखनाद किया था। इस बार पीएम ने रुद्रपुर का मोदी मैदान चुना। भाजपा की इसके पीछे खास प्लानिंग बताई जा रही है। मोदी ने आज मोदी मैदान से जनता से सीधे जुड़ाव करने की कोशिश की।
कुमांउनी बोली में भाषण शुरू किया और आखिर में सबसे निवेदन किया कि सभी अपने घर या गांव जाकर अपने देवी देवताओं के पास मोदी के बदले शीश झुकाने की बात की मोदी ने मंच से पांचों लोकसभा प्रत्याशियों के नाम लिए और जीताने की अपील की। उन्होंने नैनीताल-यूएसनगर से अजय भट्ट, अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ से अजय टम्टा, टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह, गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को जीताने की अपील की।
भाजपा के रणनीतिकार पीएम मोदी की इस रैली को काफी अहम मान रहे हैं। उत्तराखंड की नैनीताल और हरिद्वार सीट पर भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को लाने की प्लानिंग में जुटी है। आज पीएम मोदी की रैली से इसकी शुरूआत हो गई। इसके बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनों तक उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। जिसमें नड्डा अल्मोड़ा, टिहरी व हरिद्वार सीट को कवर करेंगे।
इसके साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े चेहरे भी प्रचार के लिए आएंगे। जिनके कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुए हैं। लेकिन इन सभी चेहरों की उत्तराखंड में बड़ी डिमांड है। हालांकि पीएम मोदी की एक ओर रैली उत्तराखंड में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications