पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद, कांग्रेस ने लगाई सवालों की झड़ी, भाजपा ने दिया ये जबाव

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पीएम मोदी की रुद्रपुर से रैली कर चुनावी संग्राम का शंखनाद करते ही कांग्रेस ने सवालों की झड़ी लगा दी है। उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडे ने मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा उनकी सरकार राज्य में कोई सार्थक सुधार करने में विफल क्यों रही है।

PM Modi Lok Sabha elections Uttarakhand Congress asked a series of questions BJP gave this answer

दीपिका पांडे ने कहा कि यह अत्यंत अफसोस की बात है कि मोदी पूरे देश में घूम-घूम कर हर जनसभा में सिर्फ अपने मन की बात जनता पर थोपने का काम करते हैं, लेकिन 2014 में देश की जनता से किए गए अपने वादों पर एक शब्द भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार से किए ये सवाल-उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी नेता कौन है ? आस्था के केंद्र भगवान बाबा केदारनाथ जी में 230 किलो सोना गायब हो गया, इसका दोषी कौन? उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालो का दोषी कौन? सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर जैसी योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपने 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच है और उसे कांग्रेस के तथ्यहीन आरोपों पर सफाई देने की जरूरत नही है।

कांग्रेस के आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उन सवालों को पूछ रही है जिनका जवाब जनता दे चुकी है या अब इन चुनावों मे देगी। भाजपा जनता से किये गए वायदे और संकल्प को लेकर जनता के प्रति जवाबदेह है। जबकि कांग्रेस महज प्रधानमंत्री को गाली और जनादेश का अपमान कर रही है।

भट्ट ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता के मामले मे तमाम आरोप प्रत्यारोप लगा रही कांग्रेस को जनता ने उसकी तथा कथित यात्रा के दौरान बैकफुट पर धकेल दिया है और उससे खिसियाकर वह भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह गलतफहमी जनता जल्दी ही दूर करने वाली है क्योंकि दुष्प्रचार से जनता का मत और मन परिवर्तित नही किया जा सकता है। भट्ट ने कहा कि घोटालों की त्रिर्वेणी मे डूबी कांग्रेस अब गुनहगारों के बारे मे पूछ रही है यह हास्यास्पद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+