भारत-चीन सीमा पर जादूंग में PM मोदी करेंगे दो नए ट्रैकिंग रूट का शिलान्यास,लद्दाख की तर्ज पर होगी बाइकिंग
PM MODI UTTARKASHI VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को उत्तराखंड के सीमांत उत्तरकाशी जिले में मुखबा और हर्षिल घाटी का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी चीन सीमा से लगी नेलांग जादूंग घाटी भी जाएंगे। जहां पीएम मोदी जादूंग घाटी के जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास करेंगे।
इनमें से जादूंग से जनकताल जहां सरल ट्रैक है, वहीं नीलापानी से मुलिंगना कठिन श्रेणी का ट्रैक है। इन दोनों ट्रैक के शुरू होने से 1962 भारत-चीन युद्ध के बाद बंद पड़ी घाटी में पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। इस घाटी को लद्दाख की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

नेलांग घाटी माउंटेन बाइकिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी। यह भाटी भी माउंटेन बाइकिंग के शौकीनों की पहली पसंद लदख जैसी भौगोलिकता संजोए हुए है। यहां माउंटेन बाइकिंग शुरू होने से पर्यटक रोमांच का अनुभव करने के साथ ही वाइब्रेट विलेज नेलांग व जादूंग का भ्रमण भी कर सकेंगे। पूर्व में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान इस घाटी से अपने माउंटेन बाइकिंग अभियान की शुरुआत कर चुका है।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब 115 किमी दूर स्थित नेलांग घाटी की भौगोलिक परिस्थितयां लइख और स्फीति से मिलती-जुलती हैं। इस कारण इसे उत्तराखंड का लद्दाख भी कहा जाता है। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान इस घाटी में स्थित सीमांत गांव नेलांग व जादूंग में रहने वाले जाड़ भोटिया समुदाय के लोगों की सरकार ने विस्थापित कर दिया था।
वर्तमान में सरकार वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत जादूंग गांव को देवारा जीवंत करने का प्रयास कर रही है। यहां लोगों को फिर से बसाने के लिए सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। इसके यहां होमस्टे का निर्माण करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला प्रशासन इस घाटी को माउंटेन बाइकिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का काम कर रहा है। माउंटेन बाइकिंग डेस्टिनेशन बनने से गहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, जिसका लाभ ग्रामीणों को होगा।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि नेलांग व सोनम दोनों घाटियां लद्दाख जैसी है। इस कारण यहां लद्दाख की तरह माउंटेन बाइकिंग की अच्छी संभावना है। इसे देखते हुए नेलांग को माउंटेन बाइकिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जिसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications