उत्तराखंड: 'देश की जनता चाहती है डबल इंजन की सरकार', 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों पर बोले CM पुष्कर धामी
Pushkar Singh Dhami On Assembly Elections 5 States: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। सभी चार राज्यों में एक चरण में चुनाव होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।
5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने राजस्थान, मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों का एक भाव देखा है और उससे पहले हैदराबाद और तेलंगाना में भी देखा है। निश्चित रूप से देश की जनता आज डबल इंजन की सरकार चाहती है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान, छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। वे लोग बदलाव चाहते हैं। वहां की जनता बीजेपी की सरकार चाहती है। जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। ये लोग भी अपने राज्यों में डबल इंजन की सरकार चाह रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मे मदरसों की होगी जांच, सीएम धामी ने दिए सत्यापन कराने के निर्देश, अवैध मदरसे प्रकरण का लिया संज्ञान
Recommended Video
पीएम मोदी जी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। साथ ही विश्वास बढ़ा है। जी 20 के आयोजन के बाद पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ को देखा है। भारत की ताकत को देखा है। भारत की संस्कृति को देखा है। इसी को देखते हुए इन राज्यों के लोगों ने डबल इंजन सरकार बनाने का फैसला किया है।
जहां विकास की रफ्तार बहुत तेजी से चलेगी। पीएम मोदी जिस तरह से देश के लिए काम कर रहे हैं, वे राज्य के लिए भी काम करेंगे। इससे कोई भी राज्य पिछड़ा नहीं रहेगा। इन राज्यों में बहुत तेजी से विकास होगा।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी झूठ की दुकान के मैनेजर, कमलनाथ झूठ के सेल्समैन, CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications