Pawandeep Rajan के इलाज से जुड़ी बड़ी खबर, अस्पताल के अंदर से आई तस्वीर, जानिए अब कैसे हैं हाल
Pawandeep Rajan accident news इंडियन आइडल विनर गायक पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से पूरा देश पवनदीप के लिए दुआएं कर रहा है। साथ ही उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। पवनदीप के स्वास्थ्य को लेकर हर कोई उनके बारे में जानना चाहते हैं।
पवनदीप मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ऐसे में उत्तराखंड के लोग भी पवनदीप को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। इस बीच उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने पवनदीप राजन से मिलकर उनका हालचाल जाना। उमेश कुमार ने बताया कि पवनदीप राजन अब खतरे से बाहर हैं। उनकी एक सर्जरी हो चुकी है, जबकि तीन सर्जरी और होनी हैं। इसके बाद उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक छोटे भाई पवनदीप राजन के एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद से ही मन विचलित था , आज सारे काम छोड़कर नोएडा पहुँचा और पवन का हालचाल जाना।
एक सर्जरी हो चुकी है और एक दो दिन बाद होगी , कुल चार सर्जरी होनी है, फिलहाल हमारा हीरो खतरे से बाहर है। पवन से मिलकर बहुत राहत मिली।सभी डाक्टर और स्टाफ नर्सेस से बात की और आगे के प्रोसीजर्स के बारे में चर्चा की। बाबा बद्री-केदार जल्दी से जल्दी स्वस्थ करे।साथ में जो लड़के थे उनमे से एक ठीक है और एक एम्स में है।
बता दें कि उत्तराखंड के निवासी पवनदीप राजन सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के गजरौला में उनकी कार एक कैंटर से टकरा गई थी। इस हादसे में कार सवार गायक पवनदीप, अजय महर व राहुल सिंह घायल हो गए थे। राहुल सिंह कार चला रहे थे। पवनदीप के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही हर कोई चिंतित हो गए।
पवनदीप की सिंगिंग का हर कोई दीवाना है। वे पहाड़ी बोली के लिए भी काम कर रहे हैं और कई पहाड़ी सॉन्ग भी गा चुके हैं। उत्तराखंड के चंपावत के छोटे से गांव से निकलकर पवनदीप आज देश विदेश में कई सारे शोज कर चुके हैं। उनकी गायकी और आवाज का हर कोई दीवाना है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पवनदीप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। पवनदीप उत्तराखंड के कई कार्यक्रमों में बतौर ब्रांड एम्बेसडर अपनी आवाज बिखेर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications