मेंहदी की रस्म के बाद से दुल्हन लापता, बारात आने से पहले दुल्हन के गायब से होने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बारात आने से पहले ही शादी की खूशियों के बीच परेशानी खड़ी हो गई है। दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। ​परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अब दुल्हन की खोज शुरू हो गई है। दुल्हन की आज रुद्रप्रयाग से बारात आनी थी। इससे पहले दुल्हन की मेंहदी की रस्म भी पूरी हो गई थी। लेकिन मंगलवार तड़के से दुल्हन का कोई पता नहीं चला।

paudi garhwal Bride missing after Mehendi ceremony disappearance of bride before wedding procession creates panic

पहाड़ों में इन दिनों बारात का सीजन चल रहा है। हर जगह शादी समारोह चल रहे हैं। इस बीच पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में बारात से पहले ही दुल्हन के लापता होने की खबर सामने आई है। दुल्हन की मेंहदी की रस्म भी हो चुकी है। लेकिन मेहंदी की रस्म के बाद से दुल्हन लापता है।

परिजनों ने दुल्हन की तलाश की लेकिन अब तक किसी तरह की जानकारी नहीं है। साथ ही बताया गया कि मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। शादी समारोह दुल्हन के जीजा के गांव में हो रहा था। लेकिन मेहंदी होने के बाद दुल्हन मंगलवार तड़के घर से लापता हो गईं।

दुल्हन के जीजा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जीजा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश में जुट गई है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी साली का शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था। बीते सोमवार रात साली की मेहंदी की रस्म संपन्न हुई थी।

सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरे में नहीं है। परिजनों ने ​आसपास खोजबीन की गई लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। फोन भी स्विच ऑफ आया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी। पुलिस ने तहरीर के बाद गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+