कर लीजिए बैग पैक, जानिए वो 10 जगहें जहां क्रिसमस और न्यू ईयर पर होगा शानदार जश्न,मसूरी, नैनीताल या फिर कहीं और
New Year Celebration: क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को लेकर उत्तराखंड के सभी हिल स्टेशन तैयार हैं। 2024 की विदाई से पहले पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मौसम इस समय सुहावना हो गया है। पहाड़ों में इस समय घूमने फिरने का मस्त मौसम है।
अगर आपका भी प्लान है तो बैग पैक कर लीजिए। नैनीताल,मसूरी,धनोल्टी,चकराता, हर्षिल कई ऐसे हिल स्टेशन हैं। जहां बर्फबारी हो रही है। कहां यादगार बना सकते हैं इस खूबसूरत पलों को आइए जानते हैं 10 खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।

मसूरी
उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की बात आती है तो मसूरी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मसूरी एक ऐसी जगह है, जहां कम समय में बहुत अच्छा घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। ये देहरादून से नजदीक है। ऐसे में दिल्ली, एनसीआर से कुछ ही घंटों में मसूरी की वादियों में पहुंचा जा सकता है। यहां बर्फ भी आसानी से दिख सकती है। मसूरी की माल रोड समेत कई ऐसे पर्यटक स्थल है, जहां पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
नैनीताल भी पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है। नैनीताल में ताल और बोटिंग का जमकर आनंद उठा सकते हैं। नैनीताल भी दिल्ली एनसीआर से कुछ घंटों में आसानी से पहुंचा जा सकता है। पर्यटक नैनीताल में बोटिंग के अलावा घुड़सवारी, बाजार में घूमना और आसपास के पर्यटक स्थलों में भी घूमना पसंद करते हैं। इसके साथ ही कैंची धाम भी लोग जाकर दर्शन करना चाहते हैं।
मसूरी नैनीताल के अलावा धनोल्टी भी खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। ये मसूरी से कुछ घंटे की दूरी पर है। यहां आसानी से बर्फ मिल जाएगी। साथ ही दूसरे डेवलप हो रहे हिल स्टेशनों में सबसे आगे है। धनोल्टी की खूबसूरत वादियां हर किसी को आकर्षित करती हैं। यहां पर एडवेंचर से संबंधित एक्टिविटी भी की जा सकती है।
ऋषिकेश भी पर्यटकों की पसंद है। यहां आसानी से घूमना फिरना हो जाता है। इसके साथ ही शांति, सुकून के लिए पर्यटक यहां आते हैं। गंगा आरती, पहाड़ और वादियां यहां सबका मिश्रण पलों को यादगार बना देता है।
चकराता एक ऐसा खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां बर्फबारी आसानी से नजर आ जाती है। चकराता की खूबसूरत वादियां किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। यहां पहाड़ और झरनों की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
औली बर्फ के लिए सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। लंबी छुट्टी है तो औली में बर्फ का आनंद लेने आ सकते हैं। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां बर्फ में किए जाने वाले एडवेंचर आसानी से किए जा सकते हैं।
कानाताल सुंदर हिल स्टेशन है। यह एक छोटा- सा गांव है। देहरादून से 78 किमी हिल स्टेशन चारों तरफ से हरियाली और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्य आपका मन मोह लेगा। यह खूबसूरत हिल स्टेशन उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है।
हर्षिल उत्तरकाशी से करीब 80 किमी दूर है। यहां आजकल बर्फबारी मिलेगी। भागीरथी का प्रवाह और आसपास सेब के सुंदर बगीचे पर्यटकों का काफी आकर्षित करते हैं। यहां पर प्राकृतिक झरने और सुंदर पहाड़ियां समय बिताने का सबसे बेहतर विकल्प है। प्रकृति के खूबसूरत नजारें मन को काफी आकर्षित करते हैं।
चोपता रुद्रप्रयाग जिले में स्थित चोपता को खूबसूरती की वजह से मिनी स्वीट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में भी पर्यटकों की पहली पसंद है। चोपता बर्फबारी और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सबसे अलग है।
मुनस्यारी पिथौरागढ़ में स्थित मुनस्यारी एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। बर्फबारी और खूबसूरत वादियां किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। नेपाल और तिब्बत की सीमाओं के समीप है। मुनस्यारी चारो ओर से पर्वतो से घिरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications