मसूरी में न्यू ईयर के जश्न में नहीं होगी प्रॉब्लम,शटल सेवा और सेटलाईट पार्किंग की मिलेगी सुविधा,जानिए कहां
Mussorie news: न्यू इयर पर मसूरी में पर्यटकों की तादात और भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई है। मसूरी में पर्यटकों की सबसे बड़ी समस्या जाम और पार्किंग की रहती है।ऐसे में प्रशासन की और से शटल सेवा और किंगक्रेग से गज्जी बैंड तक सेटलाईट पार्किंग शुरू होने जा रहा है।
नए साल में मसूरी का जश्न और भी यादगार बनाने के लिए इस बार प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस बार मसूरी में जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। मसूरी में शटल सेवा का संचालन शुरू होने जा रहा है। 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल किया जायेगा।

15 दिसंबर तक हाथीपांव एवं किंगक्रेग सेटेलाईट पार्किंग, टॉयलेट, केंटीन्स, लाईटिंग, साईनेजस, टिक्टिंग बेरियर करने के डीएम ने निर्देश दिए हैं। लास्ट माईल कनेक्टीविटी के लिए मॉल रोड पर गोल्फकार्ट संचालित करने में तेजी से काम किया जा रहा है।
न्यू इयर से पहले मसूरी की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन की और से तेजी से काम किया जा रहा है। डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को हाथीपांव से किंग्रेग पार्किंग व जॉर्ज एवरेस्ट को जाने वाली दोनों सड़क पर सुधारिकरण के कार्य कराने तथा क्रेस बैरियर लगाने, चिन्हित स्थान पर स्पेस उपलब्ध करने सहित रूट व स्थलों की साइनेज एवं रूट मैप लगाने के कार्य को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल संचालन किया जायेगा, समय पर सभी कार्य पूर्ण किया जाय।
मसूरी में आए दिन जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने शटल सेवा प्रारम्भ करने की योजना पर कवायद शुरू की। इसके तहत मसूरी में राज्य की प्रथम सेटेलाईट पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने की कार्यवाही चल रही है। जो कि हाथीपांव एवं किंग्रेंग पर स्थापित होने जा रही है।
किंग्रेग पार्किंग वर्षों से व्यवस्थित ढंग से संचालित नही हो पा रही थी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इस पार्किंग को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा हाथीपांव मोड़ पर भी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए गए थे।
शटल सेवा वाहनों की रूट- किंग्रेग पार्किंग से लाईब्रेेरी चौक मसूरी, किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी, हाथीपांव से लाईब्रेरी चौक मसूरी, हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस मॉल रोड मसूरी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications