New Year Celebration 2024: जाम से बचना है तो इन बातों को करें फॉलो, नहीं तो खराब हो सकता है पूरा प्लान
New Year Celebration 2024: क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर उत्तराखंड के पर्यटक स्थल खासकर नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश पूरी तरह से पैक हो गए हैं। ऐसे में पर्यटकों को सबसे ज्यादा जिस चीज से परेशानी और मुश्किलें खड़ी हो रही है, वह है सड़क पर लगने वाला जाम।

त्यौहार हो या होली डे या क्रिसमस न्यू ईयर सेलिब्रेशन हर कोई पहाड़ों की ओर आना पसंद करते हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा लोगों की पसंद नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश हैं। यहां पर आसानी से पर्यटक पहुंचकर वापस अपने घरों को लौटने का प्लान करते हैं। आनलाइन भी आसानी से होटल या रहने खाने की व्यवस्था हो जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा जिससे लोगों को गुजरना पड़ता है वह है ट्रैफिक।
इन दिनों नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश के पर्यटक स्थलों पर जबरदस्त भीड़ जुट रही है। ऐसे में जाम से हर कोई परेशान हो रहा है। इस समय पुलिस का मैनजमेंट भी काम करना बंद कर देता है। एक साथ सड़कों पर जब गाड़ियां उतरती हैं तो ट्रैफिक संभालना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में जरुरी है कि पुलिस के निर्देशों और ट्रैफिक रुट प्लान को फॉलो करें। इसके साथ ही अगर शहर में कहीं रुकने की व्यवस्था नहीं है तो बाहर ही कहीं आसपास रुकने की व्यवस्था देख सकते हैं। साफ है कि निकलने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखें नहीं तो पूरा प्लान खराब हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान: -
- घर से निकलने से पहले रुट और सड़क मार्ग के बारे में पूरी जानकारी रखें।
- पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन को फॉलो करें।
- डायवर्ट रुट प्लान को चेक करें। गलत जगह से गाड़ी की एंट्री बिल्कुल न लें।
- पार्किंग के लिए पहले से ही जगह देखकर प्लान करें।
- जिस जगह रुकना है वहां की पूरी जानकारी पहले ही करके नोट कर लें।
- हमेशा इंटरनेट या गूगल मैप के भरोसे न रहें। पहाड़ों में कई बार ये सही से काम नहीं करता है।
- जहां पर भी पुलिसकर्मी नजर आएं, आगे के रास्ते के बारे में जानकारी कर लें।
- शहर में अगर रहने की व्यवस्था न हो तो आसपास कहीं होम स्टे, होटल, रिजॉर्ट बुक कर लें।












Click it and Unblock the Notifications