New year 2025: क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के लिए नैनीताल का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर,नहीं होगी परेशानी
Nainital new year plan: नए साल के जश्न को लेकर पर्यटकों में अभी से क्रेज नजर आने लगा है। इसको लेकर प्लानिंग भी शुरू हो गई है। ऐसे में पहाड़ों की बात करें तो नए साल में पर्यटकों की हमेशा से सरोवर नगरी नैनीताल पहली पसंद रही है। नैनीताल में भी नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं।
क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का सबसे अहम रोल होता है। नहीं तो जश्न में बाधा भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। नैनीताल आने वाले पर्यटक कैंची धाम का जरुर दर्शन करते हैं। ऐसे में पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया है।

नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होता है। ऐसे में जिन पर्यटकों के होटलों में पार्किंग की सुविधा होती है, उनके वाहनों को शहर में आने की एंट्री होती है। जो पर्यटक अपने वाहनों से बिना होटल बुकिंग के नैनीताल आते हैं, तो उनके वाहनों को नैनीताल के खुर्पाताल बाईपास और नारायणनगर पार्किंग पर रोका जाता है।
वहां से उन्हें शटल के माध्यम से नैनीताल भेजा जाता है। इसके अलावा कैंची धाम के लिए भीमताल, भवाली, मस्जिद तिराहे से शटल चलाई जाती है। नैनीताल होटल एसोसिएशन ने जश्न को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। नैनीताल में इन दिनों काफी ठंड पड़ने लगी है।
रात में तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में नैनीताल आने वाले पर्यटकों को ठंड से बचाने के लिए होटल एसोसिएशन द्वारा नगर की माल रोड पर 31 दिसंबर को हीटर लगाए जाएंगे। नैनीताल में पहली बार इस तरह से माल रोड पर हीटर लगाने की योजना है।
माल रोड को बिजली की मालाओं से सजाया जाएगा। माल रोड पर म्यूजिक की व्यवस्था भी की जाएगी। होटल एसोसिएशन द्वारा शहर के एंट्री पॉइंट्स पर होटलों के नाम और उनके फोन नंबर की लिस्ट लगाई गई है ताकि पर्यटक किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड से बच सकें।












Click it and Unblock the Notifications