Uttarakhand पुलिस के नए मुखिया आते ही 5 IPS और 14 PPS अधिकारियों के तबादले, उत्तरकाशी का कप्तान बदला
उत्तराखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति के तुरंत बाद शासन ने बुधवार शाम को पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उत्तरकाशी जिले में कप्तान बदला गया है। एसपी उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है। उत्तरकाशी की नई एसपी की जिम्मेदारी सरिता डोबाल को सौंपी गई है।
देहरादून के एसपी देहात लोकजीत सिंह का तबादला कर उनके स्थान पर जया बलूनी को लाया गया है। एसएसपी धीरेंद्र गुंज्याल को एआईजी जेल बनाया गया है। एसपी यशवंत सिंह से एआईजी जेल की जिम्मेदारी हटाकर उनके पास एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी रहेगी।

एसपी उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है। अब तक एसपी अभिसूचना की संभाल रही एसपी ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। पीपीएस अधिकारियों में एएसपी हरबंस सिंह को नैनीताल से ट्रांसफर कर अल्मोड़ा एएसपी बनाया गया है। जया बलोनी को एसपी कोटद्वार से एसपी देहात देहरादून, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल को पीटीसी से हटाकर एसपी देहात हरिद्वार, एएसपी पंकज गैरोला को एसपी यातायात हरिद्वार से एसपी सिटी हरिद्वार, स्वतंत्र कुमार को एसपी सिटी हरिद्वार से 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का चार्ज दिया गया है।
एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह एसडीआरएफ, मिथिलेश कुमार सिंह एसडीआरएफ से एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर, चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ से एसपी कोटद्वार, मनोज कुमार कत्याल को एएसपी ऊधमसिंहनगर से पीटीसी नरेंद्र नगर, उत्तम सिंह नेगी को पीएसी रुद्रपुर से एएसपी ऊधमसिंहनगर, एसपी देहात देहरादून लोकजीत सिंह को एसपी क्राइम व यातायात हरिद्वार, राजन सिंह को आईआरबी द्वितीय से पुलिस मुख्यालय और चंद्रशेखर अंथवाल को एएसपी मुख्यालय से उपसेनानायक आईआरबी द्वितीय ट्रांसफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications