National Games 2025 में बड़ा उलटफेर , यूपी ,राजस्थान ,पंजाब को पछाड़ते हुए उत्तराखंड पहुंचा टॉप 10 में
National Games 2025: शुक्रवार को दिन उत्तराखंड के लिए काफी खास रहा। उत्तराखंड नेशनल गेम्स की पदक तालिका में टॉप 10 में आ गया है। आज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
उत्तराखंड नेशनल गेम्स में अब इतिहास रचने को तैयार है। खास बात ये है कि उत्तराखंड यूपी,राजस्थान,पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से काफी आगे निकल गया है। प्रदेश को अब तक 44 पदक मिल चुके हैं। जिसमें आठ गोल्ड, 19 सिल्वर और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

इसके साथ ही अब उत्तराखंड यूपी, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से आगे निकलकर नेशनल गेम्स की पदक तालिका में 10 वें नंबर पर आ गया है। राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी का समापन हो गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मनीष ने स्वर्ण पदक और शुभम ने रजत पदक हासिल किया। मणिपुर के चिंगाखम नेल्सन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में मणिपुर की लाइफ्राकपम रोजिना देवी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू ने रजत और असम की तुतुमोनी बोरो ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
मिक्स्ड टीम इवेंट में महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चांदने और भावना संतोष सत्यागिरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। झारखंड के मधो बिरुआ और मनीषा कुमारी ने रजत पदक जीता, जबकि असम के अरुण बारो और नम्रता ब्रह्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों की टीम स्पर्धा में हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन किया। यशु, आशीष मलिक, राहुल और रवि की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की टीम, जिसमें शुभम, मनीष, जयदीप कुशवाहा और अभिषेक शामिल थे, ने रजत पदक जीता।
महाराष्ट्र के गौरव संजयराव चांदने, रोशन नारायण सोलंके, अनिकेत महेंद्र गावड़े और पवन सदानराव जाधव की टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। महिला टीम इवेंट में भी हरियाणा का दबदबा रहा। निकिता, दिव्या, मोनिका और काजल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर की टीम, जिसमें लाइफ्राकपम रोजिना देवी, मोइरंगथेम बेबी देवी, मिलेनिया थोकचोम और हेकृजम रोशिना देवी शामिल थीं, ने रजत पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ की टीम, जिसमें चांदनी साहू, सुलोचना राज, सुशीला नेताम और हर्षिता साहू थीं, ने कांस्य पदक जीता।












Click it and Unblock the Notifications