Narendra Modi in Mana: पीएम मोदी की अपील- अपने ट्रेवल बजट का 5% स्थानीय सामान पर करें खर्चे
Narendra Modi in Uttrakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ के दर्शन किए। भगवान के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वह जब भी घूमने जाएं तो अपने कुल खर्च का 5 फीसदी स्वदेशी उत्पाद खरीदने में जरूर खर्च करें। प्रधानमंत्री ने कहा आप जीवन में एक व्रत बनाइए, आप यात्रा में जितना खर्च करते हैं, ट्रैवेल, खाने पर, होटल में रुकने के लिए, आप मन में एक व्रत बनाइए।

मैं सभी 130 करोड़ देशवासियों को हिंदुस्तान के उस गांव से बता रहा हूं जो चीन के सीमा पर भारत का यह सीमा पर रखवाली करने वाले गांव के बीच से बोल रहा हूं। आप जहां भी जाए यात्रा करने, आप इस कठिन क्षेत्र में आएं या पुरी जाएं, कन्याकुमारी जाएं या सोमनाथ जाएं, कहीं भी जाएं, एक संकल्प लीजिए जैसे मैं वोकल फॉर लोकल की बात करता हूं, मैं आप लोगों से एक और संकल्प की प्रार्थना करता हूं।
पीएम ने कहा आप जितना खर्च करते हैं, तय कीजिए कम से कम कम 5 फीसदी, कुल खर्च का पांच फीसदी, यानि अगर आप 100 रुपए खर्च करते हैं तो उसमे से 5 रुपए आप उस इलाके के लोगों से जरूर खरीदिए। अगर आपके घर में है तो दूसरा खरीदिए, अपने लोगों को गिफ्ट दे दीजिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इन सारे क्षेत्र में इतनी रोजी रोटी मिल जाएगी कि आपको विश्वास नहीं होगा। मुझे माता-बहने कह रही थीं कि इस बार इतने यात्री आएं कि पूछिए मत। उन्होंने बताया कि इस बार 2.5 लाख रुपए का सामान बिक गया।
पीएम ने कहा पहले जिन इलाकों को देश की सीमाओं का अंत मानकर नजरअंदाज किया जाता था, हमने वहां से समृद्धि का आरंभ मानकर काम शुरू किया। पहले देश का आखिरी गांव जानकर जिसकी उपेक्षा की जाती थी, हमने वहां के लोगों की अपेक्षाओं पर फोकस किया। आज बाबा केदार और बद्री विशाल जी के दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया, जीवन धन्य हो गया। माणा गांव, भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है। लेकिन मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव, देश का पहला गांव है।












Click it and Unblock the Notifications