Nainital accident:परिवार के लिए काल बन कर आई छुट्टी,3 बच्चों के सिर से उठा ​मां बाप का साया,बहन भी छोड़ गई साथ

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हुए सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्य पति पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

जबकि तीन बच्चे घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन बच्चों के सिर से माता पिता का साया तो उठा साथ ही बहन का साथ भी छूट गया।

Nainital accident holiday came disaster for family shadow parents lifted from 3 children sister also left them

बुधवार देर रात को हुए सड़क हादसे में सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने हल्द्वानी के भदकोट जा रहे परगाई के छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि तीन का इलाज चल रहा है।

मूलरूप से भदकोट निवासी 40 वर्षीय महेश चंद्र परगाई सिडकुल में नौकरी करते थे। वह परिवार के साथ सितारगंज में रहते हैं।​ पति, पत्नी के साथ ही परिवार में 4 बच्चे, एक बहन और तीन भाई हैं। बच्चों की गर्मी की छुट्टी पड़ी तो पूरा परिवार गांव के निकल पड़ा।

बुधवार को परिवार सितारगंज से बस से हल्द्वानी आए। यहां से मैक्स वाहन में बैठकर भदकोट के लिए रवाना हो गए। खनस्यू बाजार से आगे मैक्स खाई में गिर गई। इस हादसे में महेश चंद्र परगाई पत्नी पार्वती और 10 वर्षीय बेटी कविता की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बेटे 12 वर्षीय, 10 वर्षीय मनोज और 7 वर्षीय लक्की घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स बुधवार की शाम ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग से दो किमी पहले अनरबन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जहां हादसा हुआ वह नैनीताल शहर से करीब 80 किमी है। हादसे के वक्त मैक्स में 10 लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृत्यु

  • वाहन चालक भुवन चंद्र भट्ट (30) निवासी पुटपुड़ी
  • ममता भट्ट (19) निवासी पुटपुड़ी
  • उमेश परगांई (38) निवासी भद्रकोट
  • पार्वती देवी (33) निवासी भद्रकोट
  • कविता परगांई (13) निवासी भद्रकोट
  • महेश चंद्र परगांई (36)

सड़क हादसे में घायल

  • कमला देवी (50) निवासी पुटपुड़ी
  • खष्टी दत्त (53) निवासी पुटपुड़ी
  • किशन चंद्र (45) निवासी पश्यां
  • ललित मोहन (40) निवासी पश्यां
  • पंकज परगांई (14) निवासी भद्रकोट
  • मनोज परगांई (10) निवासी भद्रकोट
  • लक्की परगांई (7) निवासी भद्रकोट तीनों भाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+