Nainital accident: भीमताल में बड़ा हादसा,रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, 25 यात्री थे सवार, चार की मौत, कई घायल
Nainital accident: उत्तराखंड के नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 25 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े।
Recommended Video
हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के आज 25 दिसम्बर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भीमताल के पास एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिस पर SDRF की रेस्क्यू टीमें पोस्ट नैनीताल व खैरना से मौके के लिए रवाना हो गयी है।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बस रोडवेज की है जो भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। उक्त बस में 25 लोग सवार बताये जा रहे है। बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए बयान जारी कर बताया कि भीमताल के निकट दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
गंभीर रूप से घायल लोगों का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में उपचार चल रहा है, और AIIMS ऋषिकेश से भी चिकित्सकों की एक टीम को हल्द्वानी के लिए रवाना किया जा चुका है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।












Click it and Unblock the Notifications