मसूरी नैनीताल जाएंगे भूल, कम बजट में शानदार ट्रिप से हो जाएंगे कूल,उत्तराखंड की बेहद खूबसूरत जगहें

छुट्टियां बिताने के लिए पर्यटक सबसे ज्यादा पहाड़ों का रुख करते हैं। ज्यादातर पर्यटकों को उत्तराखंड में मसूरी और नैनीताल के बारे में ​ही घूमने की जगह के बारे में जानकारी है। यहां आपको उत्तराखंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं।

जहां आकर मसूरी, नैनीताल को भूल कर इन जगहों की खूबसूरती से ​अपनों के साथ बिताए ये पल और समय हमेशा के लिए यादगार बन जाएंगे। ऐसे ही कुछ जगहें रानीखेत, भीमताल, धनोल्टी, औली, बागेश्वर समेत कई खूबसूरत जगह हैं। यहां कम बजट में फुल मस्ती और कूल हो जाएंगे।

Mussoorie Nainital cool trip low budget summer Vacation uttarakhand me ghumne ki jagah

रानीखेत खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में समुद्र तल से 1,829 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रानीखेत हिमालय क्षेत्र में एक छोटा सा गांव है, जो कि प्रकृति से रूबरू होने के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यहां सेब के बागों, खुबानी और देवदार के पेड़ों से घिरे खूबसूरत बगीचे हैं। इसमें जंगल भी है और झरने झरने भी। रानीखेत नंदा देवी चोटी, ट्रेकिंग रेंज और पहाड़ी चढ़ाई के अपने दृश्य के लिए लोकप्रिय है। रानीखेत भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय भी है और इसमें कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय भी है। रानीखेत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें भालू बांध, हैदाखान बाबाजी मंदिर, झूला देवी राम मंदिर, गोल्फ ग्राउंड और मनकामेश्वर , रानी झील तथा बिनसर महादेव हैं।

औली एडवेंचर और स्कीयइंग स्थलों में ​कोई जगह तलाश रहें है तो औली के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है। औली को भारत का मिनी स्वीटजरलैंड कहा जाता है। स्कीयंइग के अलावा औली में घूमने लायक जगहों में है , छत्रकुंड झील, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, तथा यहां पर कुछ दर्शनीय स्थान व पहाड़ भी हैं। यह दुनिया भर से स्कीइंग के प्रति उत्साही लोगों को आकर्षित करता है। औली में 4 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली केबल कार गुलमर्ग के बाद एशिया की दूसरी सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार है।

धनोल्टी हिमालय की खूबसूरत चोटियों के बीच में स्थित है धनोल्टी जो मसूरी स्टेशन से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है। जो पर्यटकों को अपनी शांति और खूबसूरती से अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां पर सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा देखने के साथ ही जंगलों में कैंपिंग कर सकते हैं और घने देवदार के जंगलों के बीच में एक अच्छी सैर भी कर सकते हैं।

बागेश्वर एक ऐसी जगह है, जो पूर्व में भीलेश्वर, पश्चिम में निलेश्वर पहाड़, उत्तर में प्रसिद्ध सूरजकुंड और दक्षिण में अग्नि कुंड जैसे फेमस और पवित्र स्थलों से घिरा हुआ एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यहां के मन्दिर नदियाँ और पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके साथ ही यह जगह बागेश्वर भगवान शिव के मंदिर के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह स्थान धार्मिक तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता ,सुंदर ग्लेशियरों, नदियों तथा मंदिरों आदि के लिए भी जाना जाता है। पिंडारी ग्लेशियर और सुंदरढूंगा ग्लेशियर पिंडारी ग्लेशियर अपनी सुंदरता से यहां पर एक अलग ही छटा बिखेरते रहते हैं।

भीमताल नैनीताल में पर्यटकों की संख्या और जाम की वजह से कई बार पर्यटक भीडभाड़ को छोड़कर दूसरी जगह का रुख करते हैं। ऐसे में नैनीताल की जगह अगर भीमताल घूमने जाएं तो एकदम नया एहसास और नया अनुभव होगा। भीमताल लेक में बोटिंग करने का ऑप्शन भी विकल्प है। इसके अलावा नौकुचियाताल लेक भी बहुत खूबसूरत है। इस लेक में आपको बोटींग के साथ-साथ कयाकिंग और ढेर सारी वाटर एक्टीविज भी कर सकते हैं। मंदिर में आस्था है तो हनुमानगढ़ी भीमताल के पास स्थित एक फेमस मंदिर है, जो सालों पुराना है। भीमताल लेक के बीचों बीच एक कैफे भी बना है, जिसका नाम एक्वेरियम आइसलैंड कैफे है। इस कैफे में ढेर सारी मछलियां हैं। घूमने के साथ-साथ आप भीमताल में पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, होर्स राइडिंग और ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+