Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन,भोग के लिए दान में दिए 5 करोड़ रुपए

अंबानी परिवार ने आज बदरीनाथ केदारनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना के बाद भगवान से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर स​मिति को भोग के लिए 5 करोड़ रुपए दान में दिए। उद्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड पहुंचे।

अंबानी परिवार की बाबा केदार और बदरी विशाल में गहरी आस्था है। अंबानी परिवार कई बार धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर चुके हैें। उद्योगपति मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड पहुंचे। सुबह वह अपनी प्राइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वे हेलीकाॅप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

Mukesh Ambani visited Badrinath-Kedarnath Dham donated Rs 5 crore for the offering

दोनों को दो करोड़ 51लाख अलग अलग

यहां बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसक बाद उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे।

बाबा केदार और बदरी विशाल पर गहरी आस्था
यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुकेश अंबानी हर साल बदरीनाथ केदारना​थ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही उनकी बाबा केदार और बदरी विशाल पर गहरी आस्था है। पूजा और भोग के लिए वे हर साल करोड़ों रुपए दान करते हैं।

बेटे की शादी के बाद पहली बार पहुंचे
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। हाल ही में अनंत की शादी के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर को विशेष निमंत्रण भेजा था। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजेय भी शादी में शामिल हुए थे। अनंत की शादी के बाद पहली बार मुकेश अंंबानी बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर पहुंचे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+