उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट, जोशीमठ में बनाया गया संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया
उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। जोशीमठ में संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो चारधाम यात्रा के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। जोशीमठ में संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो चारधाम यात्रा के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन विभाग डॉ रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील जिलों में आपदा की स्थिति में बनाए जाने वाले स्टेजिंग एरिया, जॉइंट कंट्रोल रूम, शेल्टर, दूरसंचार, मीडिया मैनेजमेंट, क्रॉउड मैनेजमेंट आदि बिंदुओं पर पहले ही मॉक ड्रिल कर ली गई है।
सभी जिलाधिकारियों को जिलों में अनिवार्य रूप से निश्चित समयावधि के दौरान मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। जिलों को भोजन, पानी, दवाइयां आदि भेज दी गई हैं। जो वह भंडारण करेंगे। इसके अलावा अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड में बुधवार से ही कई जगह भारी बारिश का सिलसिला जारी है तो कई जगह कोहरा छाया हुआ है। देहरादून में एक बारिश ने ही पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। जिसे मानसून की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्री मानसून के दस्तक के साथ ही 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications