किरण रिजिजू बोले- उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा मेडिसनल प्लांट प्रोजेक्ट, जानें खासियत
देहरादून, अप्रैल 17: उत्तराखंड में जल्द ही मेडिसनल प्लांट प्रोजेक्ट शुरू होने जाएगा। केंद्रीय खेल एवं आयुष राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने ये जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के लिए औषधीय पौधों के व्यावसायिक प्रयोग को लेकर प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में औषधीय पौधे अत्यधिक है अगर इस भंडार का सही व्यावसायिक प्रयोग किया जाए तो उत्तराखंड की आने वाले दिनों में तस्वीर ही बदल जाएगी।

रिजिजू ने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश की हैं और उत्तराखंड भी बिलकुल उनके गृह राज्य जैसा है। उन्हें उत्तराखंड आकर लगता है कि वह अपने गांव आए हैं। उत्तराखंड में औषधीय पौधों की भरमार है। यहां के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई तरह की औषधीय और दुर्लभ वनस्पति पाई जाती है। अगर हम पर्यावरण को ध्यान में रखकर इको फ्रेंडली तरीके से औषधीय पौधों को व्यवासायिक प्रयोग करें तो उत्तराखंड में एक बेहतर उद्योग बन सकता है। इससे न सिर्फ पहाड़ का विकास होगा और युवा वर्ग को रोजगार मिलेगा। इसको ध्यान में रखते हुए उनके विभाग ने ये प्रोजेक्ट तैयार किया है और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में देशभर के पर्यटक आते हैं और यहां उनके साथ बेहतर व्यवहार होता है। केंद्र सरकार उत्तराखंडके विकास पर बहुत ध्यान दे रही है।
विंटर खेलों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही ये योजना
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार विटर गेम्स और एडवेंचर गेम्स को ध्यान में रखकर योजना बना रही है। देश के छह बर्फबारी वाले राज्यों में विटर और एडवेंचर गेम्स के लिए बजट जारी किया गया है। केंद्र सरकार इस वक्त विदेशी प्रशिक्षक बुलाकर खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण दे रही है। उत्तराखंड में एडवेंचर गेम्स में असीम संभावनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications