Uttarakhand corona: स्कूलों में मास्क अनिवार्य, कोविड के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट मोड पर सरकार

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है। सरकारी, निजी और अशासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिया है। साथ ही स्कूलों को सख्ती से कोविड को लेकर जारी नई एसओपी का पालन करने को कहा गया है।

 Masks have been made mandatory in schools Orders have been issued by the Education Department

उत्तराखंड के स्कूलों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की और से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं कि सभी छात्रों और कर्मचारियों को स्कूल में मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही स्कूलों को सख्ती से कोविड को लेकर जारी नई एसओपी का पालन करने को कहा गया है।

एसओपी का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर पूरे देश में अलर्ट हो गया है। ऐसे में बच्चों को लेकर एक बार फिर सरकारें अलर्ट हो गई है। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने इसके लिए ऐहतियातन मास्क को अनिवार्य कर दिया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ जिलाधिकारी, सीएमओ और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व मंडलीय अपर निदेशक को भी इस संबंध में कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है। देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिया है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए स्कूलों में थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। साथ ही स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।

Recommended Video

    Corona Alert In Pakistan: कोरोना से China के हाल देख, पाकिस्तान भी हुआ अलर्ट | वनइंडिया हिंदी *News

    कोविड को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर

    कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। बता दें कि उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एक उच्चस्तीरय बैठक करके स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 रोधी टीकों के लाभार्थियों को बूस्टर खुराक लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने भी एसओपी जारी कर एडवाइजरी भी जारी किया। इसके बाद से कोविड को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। हालांकि बार-बार विभाग की और से किसी तरह की अफवाह से भी बचने की अपील की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+