Mann ki baat 100 episode: उत्तराखंड राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग, इन खास लोगों को किया जाएगा आमंत्रित
30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण की राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि रहेंगे।

30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण की राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध लोगों, जनप्रतिनिधियों सहित आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश से, पूर्व के मन की बात कार्यक्रम में जिन लोगों के कार्यों की सराहना की गई है, उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीआईबी द्वारा राजभवन प्रांगण में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
अधिकारियों के साथ चर्चा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मन की बात के 100 वें संस्करण को विशेष बनाने के लिए देश के सभी राजभवनों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ चर्चा की। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी का गर्व का विषय है कि हम मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रेडियो को एक पहचान दी है। रेडियो की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम हो रही थी जो मन की बात के कारण अब बढ गई है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा।
मन की बात के कार्यक्रम में उत्तराखंड का कई बार जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में उत्तराखंड का कई बार जिक्र किया। यहां की लोकविधा, संस्कृति, फल, फूलों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों का भी पीएम ने जिक्र किया। पीएम मोदीने बागेश्वर के दृष्टि बाधित लोक विधा के जानकार पूरण सिंह राठौर की कला का जिक्र किया। मोदी ने मन की बात की 85वीं कड़ी में पद्मश्री से सम्मानित की जाने वाली उत्तराखंड की बसंती देवी का जिक्र किया। वह पिथौरागढ़ के बस्तड़ी की रहने वालीं है। इससे पहले एक संस्करण में केदारनाथ में साफ-सफाई का जिक्र करते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे केदारघाटी के तीन लोगों का विशेष नाम लिया। उन्होंने गुप्तकाशी के मनोज बेंजवाल, सुरेंद्र प्रसाद बगवाड़ी और देवर गांव की चंपा देवी का उल्लेख करते हुए कहा कि ये लोग पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के बेड़ू का जिक्र भी किया।
Recommended Video

-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications