उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, कई दबे, एक की मौत, आठ घायल
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास चट्टान टूटने से कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने में जुट गई है।
अभी तक एक की मृत्यु और आठ के घायल होने की सूचना है। घायलों को हर्षिल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने की सूचना आ रही है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर आग लगने से पत्थर गिर रहे हैं। जिस वजह से ये हादसा हुआ है। हालांकि प्रशासन अभी राहत बचाव कार्य में जुटा है। साथ ही हादसे की कारणों की जांच भी करने की बात कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। अभी तक एक मृतक और आठ घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका हैे।
इस बीच प्रशासन ने एहतियातन दोनों तरफ का ट्रैफिक भी रोक दिया है। जिसे हालात सामान्य होते ही शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल पत्थर गिरने के बाद से यात्रा को रोकना पड़ा है। अभी तक मिली सूचना के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास चट्टान गिरने के कारण कुछ लोगों के चट्टान के नीचे दबने की सूचना पर पुलिस, SDRF, NDRF, 108 एम्बुलेंस, राजस्व टीम, आपदा QRT टीम मौके पर मौके पर भेजी गई।
मिली जानकारी के अनुसार चट्टान गिरने से एक निजी बोलेरो वाहन ,एक बाइक , एक मारुति 800 और BRO का एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन ,एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना में पांच व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु सीएससी हर्षिल ले जाया गया है तथा एक की मृत्यु घटना स्थल पर ही होनी बताई गई है। उक्त स्थान पर अभी लगातार पत्थर आ रहे हैं दोनों ओर से ट्रैफिक सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।












Click it and Unblock the Notifications