लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की दो हॉट सीटों पर भाजपा के तीन पूर्व सीएम दावेदार,जानिए कौन हैं दौड़ में

भाजपा ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटें टिहरी, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल में से तीन सीटें टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। अब दो सीटें गढ़वाल और हरिद्वार की घोषणा होनी है। इन दोनों सीटों पर वर्तमान में हरिद्वार से पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और गढ़वाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत सिटिंग एमपी है।

Lok Sabha Elections haridwar garhwal Three former CM candidates of BJP on two hot seats

जिनके टिकट फिलहाल होल्ड पर है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं दोनों के टिकट कट सकते हैं। लेकिन भाजपा हमेशा अपने निर्णय से जिस तरह चौंकाती आई है। ऐसे में अंतिम समय में पार्टी हाईकमान क्या फैसला लेती है, यह कहना आसान नहीं है। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक 2009 में उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। करीब दो साल के सीएम कार्यकाल में वे काफी सुर्खियों में रहे। निशंक ने 31 मई 2019 को नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास (अब शिक्षा) मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

जुलाई 2021 में निशंक को ​केंद्रीय शिक्षा मंत्री से हटा दिया गया। इस बीच वे प्रदेश और केंद्र की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे। अब निशंक को लोकसभा न लड़ाकर नई जिम्मेदारी देने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि निशंक की भूमिका संगठन या राज्यपाल बनाने को लेकर हो रही है। हालांकि ये कयासबाजी है।

ऐसे में निशंक का भविष्य क्या होता है। इस पर आने वाले दिनों में सस्पेंश खत्म होता है। गढ़वाल सीट से सांसद ​तीरथ सिंह रावत के नाम उत्तराखंड के सबसे कम समय के सीएम बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। तीरथ सिंह रावत सिर्फ 114 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे।

तीर​थ सिंह उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही पौड़ी गढ़वाल सीट से 2019 में पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे कांग्रेस के मनीष खंडूड़ी को रिकॉर्ड 2,85,003 से अधिक मतों से हराया। हालांकि इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। ऐसे में एक और पूर्व सीएम इस बार ​लोकसभा से बाहर हो सकते हैं।

इन दोनों सीटों पर जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत। जो कि हरिद्वार और गढ़वाल दोनों सीट पर प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल सीट से आते हैं। लेकिन उनका घर देहरादून के डिफेंस कॉलोनी में आता है। जो कि हरिद्वार लोकसभा सीट का क्षेत्र है। त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला से विधायक भी रहे हैं। ऐसे में त्रिवेंद्र सिंह रावत की हरिद्वार सीट से सबसे मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+