Lok Sabha Elections 2024: मॉर्डन मदरसों के नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जोड़ने की तैयारी, जानिए सियासी मायने

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड के मदरसों को मॉर्डन मदरसे बनाने की तरफ सरकार आगे बढ़ रही है। इसके लिए मार्च से नया सेशन शुरू होगा। साथ ही इन मदरसों के पहले सेशन को पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया गया है।

Lok Sabha Elections 2024 preparation link modern madrassas with Dr. APJ Abdul Kalam, know political meaning

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने सरकार के सामने इसका प्रस्ताव रखा है, जिससे बच्चों को कुछ नया सीखने और कलाम के जीवन से प्रेरणा मिल सके। बता दें कि सरकार को ये प्रस्ताव विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मिला है।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने वन इंडिया से बातचीत में कहा कि हिंदुस्तान ऐसा देश है जहां अल्पसंख्यक पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार ने भी इस दिशा में काफी प्रयास किया किए हैं। इसी दिशा में मार्च से शुरू होने जा रहे मदरसों के नए सेशन का नाम डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखे जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

भाजपा के इस फैसले को चुनावी आईने से भी जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस कदम से एक साथ मुस्लिम और अल्पसंख्यक वोटरों को साधने की तैयारी में है। जिससे आने वाले चुनाव में इसका सीधा फायदा हो सके।

धामी सरकार में मदरसों को मॉर्डन बनाए जाने के लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ओर से लगातार पहल की जा रही है। मदरसों में कंम्प्यूटर, ड्रेस कोड के साथ ही कई प्रयोग शुरू होने जा रहे हैं। इसके पीछे का तर्क मदरसों को सीबीएसई की तर्ज पर पढ़ाने का बताया जा रहा है।

अब इनके सेशन का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद करने का प्रस्ताव दिया गया है। जिससे बच्चों को भविष्य में कुछ बेहतर बनने की प्रेरणा मिल सके। ऐसे में इसका सियासी लाभ भी भाजपा को लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां मुस्लिम आबादी का अनुपात अच्छा खासा है। ऐसी कम से कम 15 सीटें हैं। इन सीटों पर मुस्लिम वोटर हार जीत पर भी असर डालते हैं। सबसे ज्यादा हरिद्वार ज़िले में 34 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए इन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव है। जिसे भाजपा मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए इस तरह के प्रयोग कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+