Lok sabha election 2024 से पहले भाजपा और आरएसएस की समन्वय बैठक, जानिए इसके सियासी मायने

Lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस बीच भाजपा और आरएसएस की समन्वय बैठक बुलाई गई है। जिसमें आरएसएस और भाजपा के बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं। चुनाव से पहले ये बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक देहरादून आरएसएस प्रांतीय कार्यालय में हो रही है। समन्वय बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद हैं।

Lok Sabha elections 2024 Coordination meeting of BJP and RSS before election know its political meaning

समन्वय बैठक में उत्तराखंड भाजपा से बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल है। लोकसभा चुनाव से पहले आरएसएस और भाजपा की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी आरएसएस पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि संघ की इस बैठक में शामिल होने के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और प्रदेश नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के कामकाज को किस तरह जनता के बीच लेकर जाना है।

इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे मुद्दे जो ​चुनावी मुद्दे बन सकते हैं, उसको लेकर भी समन्वय बैठक में चर्चा होगी। माना जा रहा है कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड में भाजपा के लिए सबसे बड़ा चुनावी हथियार हो सकता है।

इसे किस तरह इस्तेमाल करना है और इसके फायदे किस तरह से जनता तक पहुंचाए जाएं। इसको लेकर भी प्लानिंग बन रही है। भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पांच पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है, इस लक्ष्य को पाने के​ लिए खास रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+