Lok Sabha elections 2024: भाजपा का बस्ती संपर्क अभियान, दलित वोटरों को साधने के लिए जानिए क्या है प्लानिंग

उत्तराखंड में भाजपा मिशन लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस करने के लिए अब बस्ती संपर्क अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी अक्टूबर में बस्ती संपर्क अभियान चलाएगी। भाजपा की बस्ती संपर्क अभियान के जरिए दलित वोट बैंक पर नजर है। जो कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का सबसे अहम वोट बैंक हो सकता है।

Lok Sabha elections 2024, BJP Basti Sampark campaign, know what planning reach out to Dalit voters.

इस अभियान में पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री पांच लोगों की एक टीम बस्ती में जाकर घर-घर जाकर संपर्क करेगी और सरकार की योजनाएं बताएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक कर चर्चा की।

इस दौरान मंडल स्तर पर 15 से 20 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर पर 15 से 20 अक्टूबर के बीच पंच परमेश्वर कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से कूद चूकी है। इसके लिए लगातार बैठकें और अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा ने अपने सांसदों और पदाधिकारियों को टास्क सौंप दिया है।

ऐसे में भाजपा उत्तराखंड में पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। भाजपा राज्य सरकार के इन्वेस्टर समिट के सफल आयोजन को भी जनता के बीच लेकर जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, समिट आमंत्रण के पहले ही चरण में 12500 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव का मिलना दर्शाता है कि हम, सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के सपने को पूरा करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए वृहद पैमाने पर पूंजी निवेश की जरूरत को उन्होंने समझा और विशेषज्ञों, शीर्ष अधिकारियों व तकनीकी संस्थाओं से गहन विमर्श कर निवेश आकर्षित करने के लिए योजना तैयार की है।

भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की जीडीपी दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर नीति तैयार की है, जिसमे पर्यटन नीति, एमएसएमई नीति, स्टार्टअप नीति, लॉजिस्टिक्स नीति और निजी औद्योगिक स्थानों की स्थापना प्रमुखता शामिल है। यही वजह है कि इन सभी विषयों को लेकर निवेशकों को आकर्षित करने की बड़ी और सफल शुरुआत मुख्यमंत्री ने अपने लंदन दौरे से की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+