Lok sabha election 2024 मिशन लोकसभा को जीतने के लिए भाजपा की अब कांग्रेस के इस वोटबैंक पर नजर, ये है प्लानिंग
Lok sabha election 2024 विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद अब भाजपा ने लोकसभा 2024 पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने अब कांग्रेस समेत दूसरे दलों के परंपरागत वोटबैंक को साधने के लिए नई प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है।

महिलाओं को संसद में आरक्षण देकर अपने पक्ष में करने के बाद अब भाजपा की नजर अनुसूचित जाति वोटर पर हैं। राज्य में लगभग 19 प्रतिशत अनुसूचित जाति का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा के मिशन 2024 में ये वोटबैंक बड़ा फैक्टर साबित हो सकता है।
इसके लिए भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन कर रही है। पहले कुमाउं और अब गढ़वाल में भाजपा ने अनुसूचित जाति वर्ग तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित कियज्ञ। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
सीएम धामी ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित वर्ग में एक अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। आज तक कांग्रेस ने सिर्फ अनुसूचित समाज को गुमराह व छलने का कार्य किया है। भाजपा सरकार अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचा रही है।
कहा कि सरकार अनुसूचित समाज के उत्थान को कटिबद्ध है। योजनाओं में अनुसूचित समाज के लिए आर्थिक एवं शैक्षिक में स्तर को बढ़ाया का कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्रान किया कि मोदी व धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर भविष्य के भारत को अम्बेडकर के सपनों के भारत निर्माण करने में सहयोग प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य द्वारा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भोली भाली अनुसूचित समाज की जनता की भावनाओं के साथ सदैव खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस की नीति निर्धारकों द्वारा सदैव अनुसूचित समाज को सिर्फ अर्थिक व मानसिक गुलाम बनाने की रही है।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प लिया गया है कि भविष्य का स्वर्णिम भारत निर्माण डॉ अम्बेडकर के सपनों के भारत निर्माण की परिकल्पना पर होने जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले भाजपा ने कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी महाविद्यालय में कुमाऊं भर के जनप्रतिनिधियों का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार से लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से लेकर अनुसूचित जाति से जुड़े आयोग भी मौजूद रहे। इसके जरिए पार्टी ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाई।












Click it and Unblock the Notifications