Lok sabha election 2024 नए वोटरों को जोड़नें के लिए भाजपा युवा मोर्चा की खास प्लानिंग, पीएम मोदी से होगा संवाद

Lok sabha election 2024 उत्तराखंड में भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए भाजपा एक खास रणनीति पर काम कर रही है। महिलाओं, बुजुर्गों के साथ ही भाजपा युवा वोटरों को भी साधने में जुटे हैं। खासकर पहली बार वोट डालने जाने वाले वोटरों से भाजपा सीधे तौर पर जुड़ने जा रही है। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा एक लाख से अधिक नवमतदाताओं से संपर्क साधेगी।

Lok sabha election 2024 Special planning BJP Yuva Morcha connect new voters will communicate PM Modi

भारतीय जनता युवा मोर्चा 25 जनवरी को नवमतदाताओं का एक सम्मेलन करेगा। सम्मेलन में हर विस से 1 हजार नवमतदाता शामिल होंगे। जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संवाद करेंगे। युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्या राणा ने बताया कि 25 जनवरी को पूरे भारत में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

नमो नव मतदाता सम्मेलन को नववमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री फर्स्ट टाइम वोटर से सीधा संवाद करेंगे। मोर्चा पूरे उत्तराखंड प्रदेश में 70 विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन करेगी।सम्मेलन में हर विधानसभा से 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1 हजार नवमतदाता जो अबकी लोकसभा चुनाव में प्रथम बार वोट करेंगे इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

भाजपा इस सम्मेलन के जरिए ऐसे वोटरों को रिझाने में जुट गई है, जो पहली बार वोट करेंगे। भाजपा का लक्ष्य इस बार हर संसदीय सीट पर 75 फीसदी मत प्राप्त करने का है। साथ ही हर प्रत्याशी को 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हर वर्ग और अधिक से अधिक वोटरों को अपने पक्ष में करने की चुनौती है। ऐसे में जो पहली बार वोट देने जा रहे हैं, उन्हें भाजपा मोदी के संवाद के जरिए अपने पक्ष में करने की प्लानिंग में जुटी है। इस तरह से भाजपा नए वोटरों से लोकसभा के अपने लक्ष्य को पाने की शुरूआत करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+