Election 2024: पीएम मोदी ने किया शंखनाद अब जेपी नड्डा दो दिन तक संभालेंगे कमान,भाजपा की ये है प्लानिंग

पीएम मोदी के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब चार व पांच अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। उनके कार्यक्रम की तिथि में बदलाव हुआ है।

lok sabha Election 2024 PM Modi sounded conch jp Nadda command two days planning BJP

नड्डा चार अप्रैल को पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे और उसके बाद तीन बजे विकासनगर में चुनावी जनसभा होगी। इसी दिन वह देहरादून में प्रवास करेंगे और टिहरी संसदीय क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद पांच अप्रैल को उनका हरिद्वार में रोड शो होगा। इसी दिन वह संतों के साथ एक बड़ी बैठक भी करेंगे।

उत्तराखंड में अब लगातार स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा। इसके लिए भाजपा ने पूरी प्लानिंग कर ली है। उत्तराखंड में अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ समेत कई स्टार प्रचारक प्रचार करने आ सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधानसभा चुनाव में हारी विधानसभाओं में बूथ प्रबंधन को मजबूत करने का जिम्मा अपने हाथो मे ले लिया है। वह ऐसी कुल 23 में से 6 विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि प्रदेश के सभी 11729 बूथों को 50 फीसदी से अधिक मतों हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संगठन रात दिन एक किए है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक दिन दो से तीन विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रवास कर रहे हैं। वही वह स्वयं प्रत्येक बूथ को पार्टी का अभेद दुर्ग बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर बूथ प्रबंधन समिति की बैठकें ले रहे हैं।

जिसकी शुरुआत प्रदेश मैं पार्टी का संरक्षक होने के नाते उन्होंने विगत विधानसभा चुनाव में हारी गई 23 सीटों से शुरू किया है। जिसके तहत आज की दो अल्मोड़ा और द्वाराहाट को मिलाकर कुल 6 विधानसभा बूथ प्रबंधन टोली की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी को अपनी जीत पर पूरा विश्वास है लेकिन मतदान तक कोई भी गलती होने की गुंजाइश न हो इसको लेकर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहते हैं। पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है कि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाते हुए, औसत 75 फीसदी वोट जनता के आशीर्वाद रूप में प्राप्त करना।

इन बैठकों में बूथ प्रबंधन की टोलियों से मुलाकात कर उनके द्वारा आगामी एक सप्ताह की रणनीति को अंतिम रूप से साझा करने का प्रयास किया जा रहा है । ताकि इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों सफलतम रूप से आयोजित कर जनता का अधिक से अधिक विश्वास अर्जित किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+