स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला-हिंदूओं को आंतकवादी कहने और राम के अस्तित्व नकारने वाली पार्टी को क्या...?
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामाकंन में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पौड़ी पहुंची। जहां स्मृति ईरानी कांग्रेस पर जमकर बरसी। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए निर्लज पार्टी करार दिया।

पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना से साक्ष्य मांगा
उन्होंने कहा कि वे सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शूरवीरों के परिवारों से पूछना चाहती हूं कि क्या एक भी वोट ऐसी पार्टी को जाएगा। जिन्होंने पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना से साक्ष्य मांगा।
हिंदुओं को आतंकवादी मानती कांग्रेस
उन्होंने आगे कहा कि 'क्या आप में से कोई कांग्रेस को वोट देगा जिसने राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया? क्या आप में से कोई उस पार्टी को वोट देगा, जो कांग्रेस पार्टी जो हिंदुओं को आतंकवादी मानती है।
राम केे अस्तित्व को नकारा
स्मृति ईरानी अपने अंदाज में कांग्रेस पर जमबर बरसी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हम देवभूमि कहते हैं। लेकिन देवभूमि के लोग ऐसी पार्टी को एक भी वोट देंगे, जिन्होंने राम केे अस्तित्व को नकार दिया। क्या ऐसी पार्टी को वोट देना चाहिए। राम की प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण तक ठुकरा दिया। जिन्होंने 370 हटाने का विरोध किया।
अनिल बलूनी ने नामांकन किया
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज लोकसभा के लिए नामांकन किया। बलूनी ने पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन किया। अनिल बलूनी के नामांकन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे है।
बलूनी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया
इस दौरान बलूनी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। रामलीला मैदान पौड़ी से बलूनी का रोड शो कलेक्ट्रेट ऑफिस तक निकला। इस मौके पर पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत और मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे। बाद में जनसभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की।
अपना वोट अपना गांव की कही बात
अनिल बलूनी ने आम जन को भरोसा दिलाया कि जनता के पसीने का ऋण तो वे कभी नहीं चुका पाएंगे, लेकिन जन कल्याण के लिए हर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी नहीं देखा जब जनता ने चुनाव अपने हाथ में लिया। जहां देखो मोदी मय माहौल हो रखा है। कहा कि उन्होंने त्यौहार में अपने गांव आकर तथा अपना वोट अपना गांव के तहत यह कार्य भी किया।
#WATCH | Pauri Garhwal, Uttarakhand: Union Minister Smriti Irani says, "....Will any of you vote for a party (Congress) that denied the invitation for the 'pranpratishtha' of the Ram temple? Will any of you vote for the ideology of the Congress party that considers Hindus as… pic.twitter.com/DWLiv4ZChY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 26, 2024












Click it and Unblock the Notifications